20 भारतवंशी लड़ेंगे अमरीकी संसदीय चुनाव,  रिकार्ड चंदा भी जुटाया

punjabkesari.in Monday, Apr 23, 2018 - 03:39 PM (IST)

वॉशिंगटनः अमरीका में इस साल नवंबर में होने वाले संसदीय चुनाव के लिए रिकॉर्ड 20 भारतवंशी उम्मीदवार मैदान  में  हैं।   हालांकि  एरिजोना में यह 24 अप्रैल को होगा। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार सभी भारतीय मूल के लोगों ने कुल एक करोड़ 55 लाख डॉलर का चंदा जमा किया है। इनमें से सात ने 10-10 लाख डॉलर का चंदा जुटाया है।

एरिजोना से हिरल टिपिरनेनी चुनाव लड़ रहे हैं। भारतीय मूल के अमरीकियों की ओर से जमा की गई एक करोड़ 55 लाख डॉलर की चंदा  राशि अमरीका में किसी जातीय समूह की ओर से जमा की गई रिकॉर्ड राशि है। संघीय चुनाव आयोग ने चंदा संग्रह का जो आंकड़ा जारी किया है उसके अनुसार इलिनोइस के सांसद राजा कृष्णामूर्ति ने सर्वाधिक 35 लाख डॉलर का चंदा जमा किया। राजा इलिनोइस के आठवें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट से फिर से चुनाव लड़ रहे हैं। 

उनके खिलाफ रिपब्लिकन पार्टी के जितेंद्र दिगानकर हैं। भारतीय मूल के वैज्ञानिक एवं उद्यमी शिव अय्यादुरै मैसाचुसेट्स से सीनेट के लिए निर्दलीय उम्मीदवार हैं। भारतीय मूल के तीन अमरीकी सांसद रो खन्ना, डॉ. एमी बेरा और प्रमिला जयापा ने 10-10 लाख डॉलर से ज्यादा की रकम जमा की। प्रमिला के अलावा भारतीय मूल की चार महिलाएं चुनावी किस्मत आजमा रही हैं। इनमें हिरल टिपिरनेनी, अरूणा मिलर, अनिता मलिक और सायरा राव शामिल हैं।   
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News