प्रिंस चार्ल्स होंगे राष्ट्रमंडल देशों के नए प्रमुख, सभी प्रमुखों ने जताई सहमति

punjabkesari.in Saturday, Apr 21, 2018 - 08:00 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः राष्ट्रमंडल देशों के प्रमुखों ने प्रिंस चार्ल्स को कॉमनवेल्थ देशों का प्रमुख बनाने पर अपनी सहमति दे दी है। 69 वर्षीय प्रिंस चार्ल्स 53 सदस्यीय राष्ट्रमंडल के अगले प्रमुख होंगे। यह फैसला राष्ट्रमंडल की प्रमुख महारानी एलिजाबेथ II के घर वाटरलू चैंबर में हुए रिट्रीट में लिया गया।

गुरुवार को कॉमनवेल्थ देशों के राष्ट्राध्यक्षों की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए थे। इस बैठक में 53 देशों में से 46 के राष्ट्राध्यक्ष मौजूद थे। 2009 के बाद पीएम मोदी भारत के ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने इस समिट में शिरकत की। बैठक में पीएम मोदी का स्वागत ब्रिटेन की पीएम टेरेजा और कॉमनवेल्थ की महासचिव पेट्रीसिया स्कॉटलैंड ने स्वागत किया।

महारानी ने सभी प्रतिनिधियों से की अपील
बकिंघम पैलेस में आयोजित इस समिट की शुरूआत करते हुए महारानी एलिथाबेथ II ने की। उन्होंने सभी का स्वाग करते हुए कहा, मैं सभी नेताओं का अपने घर में स्वागत करती हूं। महारानी ने सभी प्रतिनिधियों से अपील करते हुए कहा कि उनके बेटे प्रिंस चार्ल्स को उनका उत्तराधिकारी चुना जाए। ताकि वह पिता द्वारा शुरू किए गए इस कार्य को संभाल सकें। शनिवार को 92 साल की हुईं महारानी के पिता किंग जियोज छटवें की मृत्यु साल 1952 में हुई थी। तब से वह इस देश की राष्ट्रमंडल प्रमुख थी।

बकिंघम पैलेस में समिट से पहले 53 तोपों की सलामी दी गई थी, यानी कि एक देश के लिए एक तोप तो वहीं पीएम मोदी पहली बार इस समिट का हिस्सा बने। यह समिट दुनिया की एक तिहाई आबादी का नेतृत्व करने वाले 53 देशों के नेताओं को एक मंच पर खड़ा करता है। जिसमें उनके बीेच विभिन्न अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर बातचीत होती है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News