पूर्वज भी बता गए हैं ये उपाय

punjabkesari.in Saturday, Apr 21, 2018 - 04:01 PM (IST)

कुछ उपाय हम अपने पूर्वजों से सुनते आ रहे हैं। मान्यताओं के आधार पर कई लोग आज भी ये उपाय करते हैं। अगर आप किसी जरूरी काम से निकल रहे हैं तो अपने साथ रोटी का टुकड़ा लेकर घर से निकलें और बाहर कहीं भी वह रोटी किसी कौवे को खिला दें। इससे आपका जरूरी काम सफलतापूर्वक जरूर पूरा हो जाएगा। यह एक अचूक टोटका माना जाता है। इसकी कोई काट नहीं है।

चार लाल मिर्च लें और उसके बीज निकाल कर अलग रख लें। अब एक लोटे या जग में पूरा पानी भरें। इस पानी में लाल मिर्च के निकाले हुए सभी बीज डाल दें। नजर उतारने का पानी है। इसे अपने ऊपर से सात बार उसारा करके या कहें उतार कर घर के बाहर सड़क पर फैंक दें। आपके अलावा घर का जो भी सदस्य आपको लगे नजर लगने के प्रभाव में है, उसके साथ भी ऐसा ही करें।    


सांसें लम्बी-लम्बी और गहरी लेनी चाहिएं चलते या बैठते और खड़े रहते समय अपनी कमर को सीधा रखें।


दिन के समय में कम से कम 2 बार ठंडे पानी से स्नान करना चाहिए।


दिन में कम से कम 2 बार भगवान का स्मरण तथा ध्यान करें, एक बार सूर्य उदय होने से पहले तथा एक बार रात को सोते समय।


सभी मनुष्यों को भोजन करने के बाद मूत्र-त्याग जरूर करना चाहिए।


प्रतिदिन दिन में कम से कम 1-2 बार 5 से 15 मिनट तक वज्रासन की मुद्रा करने से स्वास्थ्य सही रहता है।


सोने के लिए सख्त या मध्यम स्तर के बिस्तर का उपयोग करना चाहिए तथा सिर के नीचे पतला तकिया लेकर सोना चाहिए।


सोते समय सारी चिंताओं को भूल जाना चाहिए। गहरी नींद में और शरीर को ढीला छोड़कर सोना चाहिए।


पीठ के बल या दाहिनी ओर करवट लेकर सोना चाहिए।


सभी मनुष्यों को भोजन और सोने के समय में कम से कम 3 घंटे का अंतर रखना चाहिए।


जो शोर कम व काम अधिक करता है, वह गुणवान है। जो ख्वाबों को नहीं बुनता, तथ्यों को तलाशता है, वह गुणवान है। जो हार-जीत, निंदा-तारीफ, हानि-लाभ हर पड़ाव में मुस्कुराना जानता है-वह गुणवान है।

जिसे चापलूसी ललचाती नहीं, आलोचना उद्विग्न नहीं करती, विरोध क्रोध पैदा नहीं करवा पाता, वियोग व्यग्र-बेताब नहीं बना पाता-वह गुणवान है।


जो सत्यशील, निर्भीक व दीर्घ द्रष्टा है- वह गुणवान है।


ऐसे लोग संख्या में चाहे अल्प ही क्यों न हों, किंतु एक चंद्रमा की भांति सैंकड़ों तारागणों व नक्षत्रों से भी अधिक प्रकाशवान हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News