मध्यप्रदेश में चलेगा मजनुओं को सबक सिखाने के लिए अभियान: चौहान

punjabkesari.in Friday, Mar 31, 2017 - 09:46 PM (IST)

भोपाल: महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के मकसद से मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार ने उत्तरप्रदेश की तर्ज पर मजनुओं को सबक सिखाने के लिए अभियान चलाने का एेलान किया है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को यहां मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी में पुलिसकर्मियों के संयुक्त दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘मजनू टाइप लोगों को सबक सिखाना जरूरी है। ये इज्जत करना नहीं जानते हैं। ये सभ्य समाज के लिए ठीक नहीं हैं। मजनुओं के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।’’

उन्होंने कहा कि पुलिस को छात्राओं के छात्रावास के पास कड़ी नजर रखनी चाहिए, ताकि उन्हें मजनुओं से किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। चौहान ने कहा कि साहस, शौर्य, कर्तव्यनिष्ठा और पराक्रम में प्रदेश की बेटियां भी कम नहीं है। इसलिए मध्यप्रदेश पुलिस विभाग में एक तिहाई पद महिलाआें के लिए आरक्षित कर दिये गए हैं।  उन्होंने कहा कि किसी से डरकर आत्महत्या सभ्य समाज के लिए कलंक है। इसलिए आपराधिक तत्वों के विरूद्घ कठोर कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि एेसा माहौल बनाएं कि महिलाएं कभी भी, कहीं भी स्वतंत्र रूप से विचरण कर सके। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News