राशि परिवर्तन: 9 अगस्त तक इस नीच राशि में रहेगा मंगल, जानें किन राशियों पर दिखेगा असर

punjabkesari.in Saturday, Jun 22, 2019 - 06:26 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या दखा (VIDEO)
ज्योतिष शास्त्र में ग्रह, राशि और नक्षत्रों का बड़ा महत्व है। इसके अनुसार ग्रहों की चाल स्थिर नहीं होती। समय-समय पर अपना राशि परिवर्तन करते रहते हैं जिनका उस राशि के साथ-साथ अन्य राशियों पर भी बहुत गहरा असर पड़ता है। इसमें अशुभ के साथ-साथ अशुभ प्रभाव भी शामिल होता है। 22 जून शनिवार यानि आज रात 11 बजकर 48 मिनट पर मंगल का मिथुन से कर्क राशि में गोचर होगा। माना जा रहा है इस स्थिति में मंगल लगभग 45 दिनों तक रहेगा।बता दें ज्योतिष में मंगल ग्रह युद्ध का देवता बताया गया है। साथ ही इन्हें वीरता और मांगलिक कामों का भी सूचक होने के साथ-साथ मनुष्य के शरीर में मंगल ऊर्जा प्रदान करता है। इसके अलावा मंगल कुंडली के मांगलिक योग और दोष का भी कारक होता है।इसलिए कहा जाता है कि हर व्यक्ति के जीवन में मंगल ग्रह का अहम स्थान होता है। तो आइए जानते हैं ऐसे में मंगल का नीच राशि (कर्क) में जाने से सभी 12 राशि के जातकों पर कैसा असर होगा।

मेष राशि-
ज्योतिष गणना के अनुसार मंगल ग्रह इस राशि के चौथे भाव में गोचर कर रहा है। जिसके परिणाम स्वरूप इस राशि के जातक कार्यक्षेत्र में अच्छा काम करेंगे और इनके प्रमोशन की संभावनाएं बढ़ेंगी। इसके अलावा इस गोचर के चलते जातकों की ऊर्जा में वृद्धि होगी। तो वहीं संतान के लिए मंगल का गोचर उत्तम रहेगा।

वृष राशि-
मंगल का यह गोचर वृष राशि के तीसरे भाव में हो रहा है। इसके प्रभाव से समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। इनके जीवनसाथी को हर काम में उन्नति मिलेगी। जो लोग विदेश संबंधी व्यापार आदि करते हैं उन्हें लाभ प्राप्त होने वाला है। जिनकी शादी में किसी कारण देरी हो रही है, उन्हें इस टाईम पीरियड में अपना पर्फेक्ट मैच मिल सकता है।

मिथुन राशि-
मिथुन राशि वालों मंगल आपकी राशि के दूसरे भाव में गोचर कर रहा है। आपका आर्थिक पक्ष इस काल में मज़बूत होगा और आपके स्वभाव में परिवर्तन देखने को मिलेगा। इस राशि के लोग किसी के साथ वाद-विवाद करने से बचें, अन्यथा हानि हो सकती है। साथ ही परिवार और धन को लेकर ज़रा सी भी लापरवाही न बरतें।

कर्क राशि-
मंगल कर्क राशि में प्रथम या लग्न भाव में गोचर कर रहा है। इस अवधि में इन्हें कार्यक्षेत्र में अच्छे परिणाम मिलेंगे। आपके अच्छे प्रयास आपको प्रगति के मार्ग पर ले जाएंगे। हालांकि प्रेम संबंधों के लिए समय थोड़ा अनुकूल नहीं है। आपके भाई-बहन भी इन दिनों तरक्की करेंगे लेकिन आपको उनके साथ तालमेल बनकर रखना होगा।

सिंह राशि-
सिंह राशि में मंगल के 12वें भाव में गोचर कर रहा है। इस राशि के जातक नौकरी या उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए विदेश जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करें और जितना हो सके गप्पबाजी से बचें। वाहन चलाते समय ट्रैफिक नियमों का पालन करें। संपत्ति के मामलों में भी आपको सफलता मिलेगी।

कन्या राशि-
मंगल कन्या राशि के 11वें भाव में गोचर कर रहा है। इस काल के दौरान इस राशि के नौकरी पेशा लोग कार्यक्षेत्र में अपना प्रभुत्व बनाएंगे। तो वहीं व्यापारियों को कारोबार में लाभ मिलेगा। इनका आर्थिक पक्ष इन दिनों मज़बूत होगा। विरोधी आपके सामने टिक नहीं पाएंगे। हिम्मत और इच्छा शक्ति आपको मुसीबतों से बाहर आने में मदद करेगी। प्रेम सबंध और रिश्तों के मामलों में थोड़ा संयम रखें वरना तनाव की स्थिति का सामना करना होगा।

तुला राशि-
तुला राशि मंगल आपके 10वें भाव में गोचर कर रहा है। इससे प्रभाव के चलते आपको बिज़नेस संबंधित किसी काम के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके पूरे धयान से अच्छे परिणाम मिलेंगे। लोगों के बीच अपने विचारों को व्यक्त करने में आप समर्थ रहेंगे।

वृश्चिक राशि-
मंगल वृश्चिक राशि के नौवें भाव में गोचर कर रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस भाव को धर्म भाव भी कहा कहा जाता है। इस दौरान कुछ लोग जॉब परिवर्तन भी कर सकते हैं। अच्छा फल पाने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। मान-सम्‍मान में वृद्धि होगी, लेकिन आपका कोई करीबी मित्र आपसे नाराज़ हो सकता है।

धनु राशि-
धनु आपकी राशि के आठवें भाव में गोचर कर रहा है। इस राशि के जातकों की विवाह संबंधित समस्याएं खत्म होंगी। नौकरी पेशा से जुड़े लोगों के लिए इस दौरान प्रमोशन मिल सकता है। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। परिवार के किसी करीबी सदस्‍य को किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

मकर राशि-
मकर वालों मंगल आपकी राशि के सातवें भाव में गोचर कर रहा है। इस दौरान कड़ी मेहनत करने पर ही आपको अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। करियर में भी चढ़ाव का दौर है और साथ ही आपकी आय में भी इजाफ़ा होगा। संतान के स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतें।

कुंभ राशि-
मंगल आपकी राशि के छठवें भाव में गोचर कर रहा है। अपने कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन इस समय सामान्य सा रहेगा। घरेलु जीवन का सुख कम मिलेगा, और इस राशि के जातक की माता को भी कष्ट मिल सकता है। तो वहीं बच्चों की सेहत को लेकर भी आपकी चिंता बढ़ सकती है। गलत संगति में रहने से अच्छा है आप अकेले वक्त बिताएं।

मीन राशि-
मीन राशि में मंगल पांचवे भाव में गोचर कर रहा है। नौकरी पेशा से जुड़े लोगों को कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी हल हो जाएंगी। तो वहीं पर्सनल लाइफ में जीवनसाथी के साथ वाद-विवाद हो सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jyoti

Recommended News

Related News