पंजाब प्रभारी नताशा शर्मा ने मोदी सरकार पर लगाया तानाशाही और लोकतंत्र की हत्या का आरोप !

punjabkesari.in Saturday, Mar 23, 2024 - 01:33 PM (IST)

नई दिल्ली। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस सोशल मिडिया विभाग की संयोजक और पंजाब प्रभारी नताशा शर्मा ने केंद्र की मोदी सरकार पर तानाशाही और लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाते हुए कहा की बौखलाहट और हार के डर से मोदी जी ऐन लोकसभा चुनाव से पहले इनकम टैक्स विभाग का दुरुपयोग कर और नियमों की अनदेखी कर कांग्रेस के देशभर के विभिन्न खाते से करोड़ो रुपए का जुर्माना वसूली कर पार्टी की गतिविधियों को कमजोर करने की साजिश की है जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। 

 

नताशा शर्मा ने कहा की भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को आर्थिक रूप से पंगु बनाने के लिए प्रधानमंत्री की तरफ से सुनियोजित प्रयास चल रहा है। हमने जनता से जो पैसे एकत्र किए, उन्हें फ्रीज किया जा रहा है और हमारे खातों से पैसा छीना जा रहा है। हालांकि, इन चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी हम अपने चुनाव अभियान को प्रभावशाली ढंग से आगे बढ़ाने के लिए बेहतर प्रयास कर रहे हैं।

 

एक तरफ 'इलेक्टोरल बॉन्ड' का मुद्दा है, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने असंवैधानिक करार दिया है। सभी जानते हैं कि चुनावी बॉन्ड से भाजपा को बहुत बड़े पैमाने पर फायदा हुआ। दूसरी ओर, प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस की आर्थिक स्थिति पर लगातार हमले हो रहे हैं। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। यह अलोकतांत्रिक है। 

 

नताशा ने कहा की हार के डर से बुरी तरह बौखलाया हुआ राजा अब प्रजातंत्र को कुचलने पर उतारू है। सारी मर्यादा लांघ राजा विपक्ष को समाप्त करने की साजिशे रच रहा है। जनता इस राजा को उसके कुकर्मों की सजा आनेवाले चुनाव में जरूर देगी और संविधान विरोधी भाजपा को दिल्ली के तख्त से उखाड़ फेंकेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Varsha Yadav

Recommended News

Related News