कोरोना संकट में सांसद संजय सिंह ने प्रवासियों को उपलब्ध कराया भोजन, CM केजरीवाल ने की सराहना

punjabkesari.in Sunday, May 24, 2020 - 03:36 PM (IST)

नई दिल्ली/ डेस्क। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह और उनकी पत्नी अनीता की कोरोना वायरस लॉकडाउन के दौरान प्रवासियों को भोजन उपलब्ध करवाने के लिए सराहना की है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि आपने सैकड़ो कामगारों को उनके घर पहुंचाने में मदद की आपको सलाम।

 

बता दें सांसद संजय सिंह की पत्नी अनीता के ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट एक वीडियो को शेयर करते हुए केजरीवाल ने कहा कि आप सांसद ने सैकड़ों प्रवासी कामगारों को उनके घर पहुंचाने में भी मदद की है। बता दें इस वीडियो में अनीता कामगारों की एक बस में लोगों को भोजन के पैकेट तथा मास्क वितरित करती दिख रही हैं। 

 

केजरीवाल ने ट्वीट किया कि हमारे राज्यसभा सांसद संजय सिंह जी तथा उनकी पत्नी अनीता जी हर रोज गरीब लोगों को भोजन करा रहे हैं। उन्होंने सैकड़ों प्रवासी कामगारों को उनके घर पहुंचाने में भी मदद की। इस सेवाभाव को सलाम। बता दें इसके अलावा दिल्ली के मुख्यमंत्री खुद दावा करते हैं कि उनकी सरकार हर रोज 10 लाख से ज्यादा लोगों को खाना खिला रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Murari Sharan

Recommended News

Related News