33 प्रवासियों को फ्लाइट से पटना ले जाने के AAP सांसद के फैसले की CM केजरीवाल ने की प्रशंसा

punjabkesari.in Wednesday, Jun 03, 2020 - 04:12 PM (IST)

नई दिल्ली/ डेस्क। देशव्यापी लॉकडाउन के कारण अब तक कई प्रवासी मजदूर महानगरों में फंसे हैं। उनको उनके गृह राज्य तक पहुंचाने के लिए राज्य सरकारें लगातार कदम उठा रही हैं। इसी क्रम में दिल्ली सरकार ने भी हजारों मजदूरों को उनके घरों तक पहुंचाया। वहीं प्रवासी मजदूरों की लगातार मदद कर रहे आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने भी एक सराहनीय कदम उठाया है। 

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली से राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने सांसद के तौर पर मिलने वाले अपने पूरे एक वर्ष की मुफ्त हवाई यात्रा को दिल्ली में फंसे श्रमिक मजदूरों को उनके गृहक्षेत्र भेजने के लिए प्रयोग में लाया है। सांसद संजय सिंह आज 33 प्रवासी मजदूरों को उनके गृह राज्यो छोड़ने जा रहे हैं। 

 

श्रमिकों को हवाई मार्ग से ले जा रहे पटना
जानकारी के लिए आपको बता दें कि एक सांसद को पूरे वर्ष में 34 मुफ्त हवाई यात्रा प्रदान की जाती है। संजय सिंह अपने सभी मुफ्त हवाई यात्राओं के द्वारा दिल्ली में फंसे बिहार के श्रमिक मजदूरों को पटना भेजने का निर्णय लिया है। सांसद संजय सिंह अपने साथ सभी श्रमिक साथियों को लेकर दिल्ली एयरपोर्ट से पटना के लिए शाम 6 बजे की विस्तारा एयरलाइन्स की फ्लाइट UK-715 से रवाना हो रहे हैं ।
 

सीएम ने की संजय सिंह की सराहना
बदा दें कि सांसद संजय सिंह द्वारा बसों के माध्यम से भी हजारों श्रमिकों को घर पहुचाया जा चुका है। 45 बसें जा चुकी हैं और बसें रोजाना श्रमिकों को लेकर जा रही हैं। वहीं इन श्रमिकों को खाना बांटने का काम भी संजय सिंह ने किया है। संजय सिंह के इस कदम को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सराहा। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा है कि संजय जी की इस अनूठी पहल से सभी को प्रेरणा मिलेगी। जिन्हें भगवान ने ज़िंदगी में साधन दिए हैं, उनकी ज़िम्मेदारी है कि वो अपने साधन दूसरों जी सेवा में लगायें। संजय जी बधाई के पात्र हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Murari Sharan

Recommended News

Related News