गर्मी की मार से बेहाल हैं दिल्लीवासी, न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस

punjabkesari.in Monday, Jun 12, 2017 - 04:29 PM (IST)

नई दिल्ली : दिल्ली वासियों को कई दिनों तक सुहावने मौसम का लुत्फ लेने के बाद आज तेज गर्मी से दो-चार होना पड़ा। राजधानी में सुबह से ही गर्मी का एहसास होने लगा।  दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।  मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली में हालांकि आज भी आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और बारिश होने के भी आसार हैं।  मौसम विभाग ने कल सुबह आंशिक रूप से बादल छाये रहने और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News