लोकसभा चुनावों के लिए 2.5 लाख ‘ब्लॉक प्रमुखों’ की नियुक्ति करेगी आप

punjabkesari.in Friday, Sep 07, 2018 - 11:50 PM (IST)

नई दिल्लीः भाजपा के ‘पन्ना प्रमुख’ मॉडल की तर्ज पर आम आदमी पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनावों में मतदाताओं से सीधे संपर्क साधने के लिए 2.5 लाख ‘ब्लॉक प्रमुख’ नियुक्त करने की योजना बनाई है। आप की दिल्ली इकाई के संयोजक गोपाल राय ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली में यह प्रमुख 25,000 मतदान केंद्रों को कवर करेंगे। इनकी नियुक्ती नवंबर तक पूरी होने की संभावना है।

दिल्ली में सात में से पांच लोकसभा सीटों के प्रभारी नेताओं के नामों की घोषणा आप पहले ही कर चुका है। उनके आधिकारीक उम्मीदवारों के नाम की घोषणा नहीं की गई है लेकिन उन्होंने चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है। राय ने कहा कि ब्लॉक प्रमुख लोकसभा चुनाव लडऩे में पार्टी की नीति का प्रमुख हिस्सा होंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News