दिल्ली-ग्वालियर के बाद पंजाब में भी मिले बर्ड फ्लू के लक्षण, बंद होगा चिडिय़ाघर

punjabkesari.in Friday, Oct 21, 2016 - 06:22 PM (IST)

नई दिल्ली: डेंगू और चिकनगुनिया के बाद अब लोगों को बर्ड फ्लू के वायरस का डर सता रहा है। हाल ही में बर्ड फ्लू के कई संदिग्ध मामले पाए गए हैं। जिसे लेकर प्रशासन हरकत में है। दिल्ली के बाद मध्यप्रदेश और पंजाब में भी बर्ड फ्लू के लक्षण दिखे। इस संदर्भ में कोर्ट ने दिल्ली सरकार को फटकार लगाते हुए कहा कि चिकनगुनिया और डेंगू कम हो गया है तो इसका मतलब ये नहीं कि आप अराम से बैठ जाए और अपना काम बंद कर दें।

8 घंटे में 15 पक्षियों की मौत
ग्वालियर के एक चिडिय़ाघर में 48 घंटे में 15 पक्षियों की मौत की खबर से बर्ड फ्लू के जानलेवा वायरस के पैर पसारते जाने के संकेत मिले हैं। मौत की वजह बर्ड फ्लू बताई जा रही है लेकिन स्पष्ट रिपोर्ट आने के बाद ही होगा। ग्वालियर के जू में पशु-पक्षियों के पिंजड़ों के पास लोगों के जाने पर पाबंदी लगा दी गई है और अगर बर्ड फ्लू से ही मौत की रिपोर्ट मिली तो चिडिय़ाघर भी बंद हो सकता है।


मुर्गों का किया जा रहा टीकाकरण
गत दिनों सबसे पहले बर्ड फ्लू के निशान दिल्ली के चिडिय़ा घर में दिखे। संदिग्ध तौर पर पहले 9 और फिर 8 पक्षियों की मौत हो गई। पहले चिडिय़ाघर और फिर डिस्ट्रिक्ट पार्क की ये झील बंद हुई। बर्ड फ्लू के बढ़ते खतरे के बीच दिल्ली सरकार के मंत्री यहां की सबसे बड़ी गाजीपुर मंडी पहुंचे और खतरे से निपटने की तैयारियों का जायजा लिया। कुछ दिन पहले तक दिल्ली डेंगू और चिकनगुनिया से जूझ रही थी और अब बर्ड फ्लू का डर लोगों में बैठ रहा है।


सुप्रीम कोर्ट ने लगाई दिल्ली को फटकार
इस बीच सुप्रीम कोर्ट ने भी दिल्ली में जगह-जगह फैले कूड़े पर चिंता जताते हुए कहा है कि इससे बर्ड फ्लू फैलने का खतरा बढ़ सकता है। कोर्ट ने यहां तक कहा है क्या विधायक अपने इलाके में सफाई की जिम्मेदारी नहीं ले सकते?


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News