अमरीकी राष्ट्रपति ट्रंप के बयान से नाखुश यूथ कांग्रेस, किया प्रदर्शन

punjabkesari.in Thursday, Jul 25, 2019 - 02:59 PM (IST)

जम्मू :प्रदेश यूथ कांग्रेस ने अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ जम्मू में जोरदार प्रदर्शन किया। उदय भानू चिब के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोर्चा निकाला और ट्रंप के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान उन्होंने भाजपा के खिलाफ भी नारे लगाए और कहा कि पार्टी देश के लोगों को मूर्ख बना रही है। इंडियन यूथ कांग्रेस के महासचिप सीताराम लांबा ने कहा कि शिमला समझौते के तहत टं्रप का बयान पूरी तरह से अस्वीकार्य है। शिमला समझौते के तहत कश्मीर समस्या द्वीपक्षीय मामला है और इसमें तीसरी पार्टी को मध्यस्थता करने की अनुमति नहीं है। उन्होंने कहा कि अफसोस है कि ट्रंप का कहना है कि मोदी जी ऐसा चाहते हैं।


यूथ कांग्रेस नेता शशिपाल ने कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि द्वीपक्षीय मामले में अमरीका हस्तक्षेप करना चाहता है। वहीं उन्होंने मोदी की चुप्पी पर भी निशाना साधा और कहा कि पीएम चुप क्यों हैं। मोदी इस तरह के खतरनाक बयान पर टं्रप को जवाब क्यों नहीं दे रहे हंै। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News