Train Ticket Booking: रेलवे ने यात्रियों को दिया तोहफा, टिकट बुकिंग पर मिलेगा फायदा, बस करना होगा यह काम
punjabkesari.in Thursday, Jul 16, 2026 - 09:05 PM (IST)
नेशनल डेस्कः अक्सर जनरल टिकट लेकर ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने एक बड़ी और राहत भरी घोषणा की है। रेलवे ने RailOne App के माध्यम से अनारक्षित (Unreserved) टिकट बुक करने पर मिलने वाली 3% डिस्काउंट की सुविधा को अब 31 मार्च 2027 तक बढ़ा दिया है। इस कदम का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को डिजिटल टिकटिंग से जोड़ना और रेलवे स्टेशनों पर लगने वाली भारी भीड़ को कम करना है।
घर बैठे बुक करें टिकट, लाइनों से पाएं मुक्ति
रेलवे द्वारा 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर साझा की गई जानकारी के अनुसार, अब यात्रियों को जनरल टिकट के लिए स्टेशन के टिकट काउंटर पर लंबी कतारों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा। यात्री अब घर बैठे या स्टेशन पहुंचने से पहले ही अपने मोबाइल से टिकट बुक कर सकते हैं, जिससे उनके समय की बड़ी बचत होगी।
📢 Big News for Railway Passengers!
— Jammu Division NR (@Drm_Jammu) July 15, 2026
Indian Railway extends the 3% discount/bonus scheme on the RailOne App till 31 March 2027! 🎟️📱✨ The Benefits:Instant 3% off via UPI, Debit/Credit Card, & Net Banking.
No long queues at the station counter.100% paperless and eco-friendly… pic.twitter.com/WpcZwVlxPt
डिजिटल भुगतान पर ही मिलेगी छूट
इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए यात्रियों को टिकट की बुकिंग के दौरान UPI, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग जैसे डिजिटल माध्यमों से भुगतान करना होगा। यह 3% की छूट सीधे टिकट बुकिंग के समय ही किराए में लागू हो जाएगी।
पेपरलेस यात्रा और आसान चेकिंग
RailOne App से बुक किया गया टिकट पूरी तरह से डिजिटल होता है, जिसका अर्थ है कि यात्रियों को इसका प्रिंट निकालने की कोई आवश्यकता नहीं है। यात्रा के दौरान टीटीई (TTE) द्वारा मांगे जाने पर यात्री मोबाइल में ही अपना टिकट दिखा सकते हैं।
भारतीय रेलवे की इस पहल से न केवल यात्रियों के पैसों की बचत होगी, बल्कि टिकट लेने की प्रक्रिया भी पहले से कहीं अधिक सरल और सुविधाजनक हो जाएगी। ऐसे में अगर आप भी अक्सर रेल यात्रा करते हैं, तो RailOne ऐप आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है।
