Yellow Alert: 15,16,17,18 जून तक तेज हवाओं के साथ भीषण बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
punjabkesari.in Sunday, Jun 15, 2025 - 09:36 PM (IST)

नेशनल डेस्क: दिल्ली वालों को भीषण गर्मी से अब राहत मिलने वाली है। मौसम एक बार फिर बदल गया है और आज से राजधानी में बारिश और तेज हवाएं चलने का सिलसिला शुरू होने वाला है। मौसम विभाग ने बताया है कि आज से 18 जून तक दिल्ली में शाम के समय आंधी-तूफान और बारिश हो सकती है। इसी को देखते हुए चार दिनों के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है।
तेज हवाएं और तापमान में गिरावट
- इस दौरान 40 से 50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
- अधिकतम तापमान 38°C और न्यूनतम 20°C तक रह सकता है।
- आने वाले दिनों में तापमान 36-37°C (अधिकतम) और 23-26°C (न्यूनतम) के बीच रह सकता है।
19 से 21 जून तक कैसा रहेगा मौसम?
- 19 जून को भी दिल्ली में मध्यम बारिश और 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
- 20 और 21 जून को भी बारिश और तूफान आने की संभावना है।
मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि बेवजह बाहर निकलने से बचें, खासकर तेज हवा और तूफान के समय। दिल्ली-NCR में रहने वालों को आने वाले कुछ दिन ठंडक और राहत भरे मिल सकते हैं।