एक दिन के मुख्यमंत्री साबित होंगे येदियुरप्पा: कांग्रेस

punjabkesari.in Friday, May 18, 2018 - 01:27 PM (IST)

नेशनल डेस्क: उच्चतम न्यायालय द्वारा कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा को कल बहुमत साबित करने का आदेश दिए जाने के बाद कांग्रेस ने आज कहा कि संविधान की जीत हुई और लोकतंत्र बहाल हुआ। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने आज कहा कि येदियुरप्पा ‘एक दिन के मुख्यमंत्री’ साबित होंगे। 


सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा कि संविधान की जीत हुई, लोकतंत्र बहाल हुआ। उन्होंने कहा कि बीएस येदियुरप्पा एक दिन के मुख्यमंत्री होंगे। संविधान एक गैरकानूनी मुख्यमंत्री तथा कर्नाटक के राज्यपाल के असंवैधानिक निर्णय को भी खारिज करता है। गौरतलब है कि शीर्ष अदालत ने आज कहा कि येदियुरप्पा कल शाम चार बजे सदन में बहुमत साबित करें। कर्नाटक राज्य में विधानसभा चुनाव में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। प्रदेश की 224 सदस्यीय विधानसभा में 222 सीटों पर हुए चुनाव में भाजपा को 104, कांग्रेस को 78 और जदएस+ को 38 सीटें मिली हैं। फिलहाल, बहुमत के लिए जादुई आंकड़ा 112 है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News