कांग्रेस- JDS गठबंधन पर येदियुरप्पा का तंज, कहा- कभी भी फट सकता है ज्वालामुखी

punjabkesari.in Saturday, Jan 19, 2019 - 12:30 PM (IST)

नेशनल डेस्क: कर्नाटक के भाजपा अध्यक्ष बी एस येदियुरप्पा ने कांग्रेस-जद (एस) गठबंधन पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कुछ विधायकों का विधायक दल की बैठक से दूर रहना और सत्तारूढ़ गठबंधन सहयोगियों के बीच गहरे मतभेद इस बात के संकेत हैं कि आने वाले दिनों में ‘‘ज्वालामुखी कभी भी फट सकता है। 
PunjabKesari
दरअसल कांग्रेस के चार असंतुष्ट विधायक शुक्रवार को हुई कांग्रेस विधायक दल की बैठक में शामिल नहीं हुए, जिसके बाद येदियुरप्पा की यह टिप्पणी सामने आयी। यह बैठक कांग्रेस ने अपनी ताकत के प्रदर्शन के इरादे से और एच डी कुमारस्वामी के नेतृत्व वाली कांग्रेस-जनता दल (सेक्युलर) की सरकार को गिराने के भाजपा के कथित प्रयास के खिलाफ बुलायी थी। भाजपा प्रमुख ने कहा कि उनकी गैरमौजूदगी कांग्रेस विधायकों के प्रचंड गुस्से और रोष को दिखाती है। कांग्रेस विधायक दल के नेता सिद्धरमैया ने जिस लहजे में पार्टी विधायकों को चेतावनी दी, उससे उनकी हताशा और डर का पता चलता है।
     PunjabKesari

येदियुरप्पा ने कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल की उस टिप्पणी की भी आलोचना की कि कर्नाटक में वर्ष 2008 में ‘ऑपरेशन लोटस’ शुरू हुआ था। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस ही थी जिसने ‘‘आया राम गया राम’’ संस्कृति की शुरुआत की। विधायकों की इस दलबदलू प्रवृत्ति का अन्य दलों पर भी असर पड़ा। भाजपा प्रमुख ने वर्ष 1967 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने कहा था कि ‘गया राम अब आया राम बन गया है’। इसी साल उनकी संयुक्त मोर्चा सरकार का एक विधायक पार्टी में शामिल हुआ और 15 दिन के अंतराल में उसने तीन बार कांग्रेस छोड़ी थी। 
PunjabKesari

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि बेहतर यह होगा कि सिद्धरमैया और वेणुगोपाल अपने राजनीतिक इतिहास का अध्ययन करें और यह पता करें कि हरियाणा में क्या हुआ था जब कांग्रेस ने जनता पार्टी के 36 विधायकों की मदद से भजन लाल की सरकार बनायी थी। येदियुरप्पा ने कहा कि कांग्रेस ने ही यह संस्कृति शुरू की। ऐसा लगता है कि सिद्धरमैया यह भूल गये हैं कि वह भी इसी संस्कृति के तहत कांग्रेस में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि भाजपा को सत्ता का लालच नहीं है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News