दोषियों को माला पहनाने पर बोले यशवंत, मेरा बेटा नालायक

punjabkesari.in Saturday, Jul 07, 2018 - 11:19 PM (IST)

नई दिल्लीः झारखंड में लोगों की पीट-पीटकर हत्या करने के दोषियों को माला पहनाने को लेकर निशाने पर आए केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा की आज उनके पिता यशवंत सिन्हा की आलोचना की। यशवंत सिन्हा ने कहा कि पहले वह ‘ लायक बेटा के नालायक बाप थे लेकिन अब स्थिति उलट गई है।


पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वह अपने पुत्र की करतूत को सही नहीं ठहराते। उन्होंने हाल में भाजपा से इस्तीफा दे दिया था। सिन्हा ने अपने ट्वीट में कहा, पहले मैं लायक बेटा का नालायक बाप था। अब भूमिका बदल गई है। यह ट्विटर है। मैं अपने बेटे की करतूत को सही नहीं ठहराता। लेकिन मैं जानता हूं कि इससे और गाली-गलौज होगी। आप कभी नहीं जीत सकते।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News