शी जिनपिंग की कड़ी चेतावनी, कहा- 'दुनिया अमेरिका के बिना भी आगे बढ़ सकती है'
punjabkesari.in Friday, Jul 04, 2025 - 03:44 PM (IST)

International Desk : ईरान और इज़राइल के बीच बीते दिन हुए युद्ध में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अमेरिका को इतिहास की याद दिलाते हुए एक कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि "दुनिया अमेरिका के बिना भी आगे बढ़ सकती है।"
शी ने दुनिया के पुराने शक्तिशाली साम्राज्यों की मिसालें देते हुए कहा कि, 100 साल पहले ब्रिटिश साम्राज्य वैश्विक व्यापार पर राज करता था और माना जाता था कि उसका कभी सूरज नहीं डूबेगा। 200 साल पहले फ्रांस की सेनाएं यूरोप में सबसे ताकतवर थीं और उसकी संस्कृति की प्रशंसा पूरी दुनिया में होती थी। 400 साल पहले स्पेन का साम्राज्य मनीला से लेकर मेक्सिको तक फैला था और वहाँ के राजा खुद को अमर समझते थे।
शी ने कहा कि हर साम्राज्य खुद को अनिवार्य मानता है, लेकिन अंत में उसका पतन तय होता है। "शक्ति क्षीण होती है, प्रभाव बदलता है और जब वैधता को कमाया नहीं जाता बल्कि बस माना जाता है, तो वह खत्म हो जाती है। उन्होंने आगाह किया कि अगर अमेरिका दुनिया का सम्मान खो देता है, तो उसका भी वही हश्र होगा जो पुराने साम्राज्यों का हुआ "दुनिया आगे बढ़ जाती है, हमेशा।"