कठुआ के कालीबड़ी  में पानी की पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू, तीन सौ घरों को लाभ

punjabkesari.in Friday, Nov 20, 2020 - 09:08 PM (IST)

कठुआ : कालीबड़ी स्थित शक्ति नगर इलाक में पानी  की पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू करवाया गया। भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रेम डोगरा और बी.डी.सी. रघुवीर सिंह ने इसका काम शुरू करवाया। इसपर एक लाख से ज्यादा की लागत आएगी। प्रेम डोगरा ने कहा कि बेहतर पेयजल आपूर्ति के लिए पाइन लाइन की मांग लोगों द्वारा की जा रही है। इसी के चलते यहां नई पाइप लाइन बिछाई जा रही है। इससे तीन सौ घरों की हजारों की आबादी को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए केंद्र सरकार भी प्रयासरत है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे केंद्र सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए भी आगे आएं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News