Gold Price: खुशखबरी! सोना-चांदी ने दिखाए कमाल, कीमतों ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, जानें आपके शहर के दाम

punjabkesari.in Thursday, Jul 24, 2025 - 01:17 PM (IST)

नेशनल डेस्क: अगर आप भी सोना-चांदी खरीदने का सोच रहे हैं, तो तैयार हो जाइए। 24 जुलाई 2025 को देशभर में सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखा गया है, जिसने पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। दिल्ली, मुंबई, चेन्नई जैसे प्रमुख शहरों में आज सोना ₹1040 महंगा होकर रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच गया, वहीं चांदी की कीमत में भी ₹1000 प्रति किलो की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

आज कितना महंगा हुआ सोना?
भारतीय बाजार में आज 24 कैरेट सोने का रेट ₹1,02,340 प्रति 10 ग्राम तक पहुँच गया है, जो 23 जुलाई को ₹1,01,300 था। यानी एक ही दिन में ₹1040 का बड़ा उछाल। इसी तरह, 22 कैरेट सोना अब ₹93,810 प्रति 10 ग्राम पर पहुँच गया है, जबकि 18 कैरेट का रेट ₹76,760 हो गया है।

शहरों में 24 जुलाई को सोने का रेट (प्रति 10 ग्राम):
शहर    24 कैरेट    22 कैरेट    18 कैरेट
दिल्ली    ₹1,02,490    ₹93,960    ₹76,880
मुंबई    ₹1,02,340    ₹93,810    ₹77,310
कोलकाता    ₹1,02,340    ₹93,810    ₹76,760
बेंगलुरु    ₹1,02,340    ₹93,810    ₹76,760
चंडीगढ़    ₹1,02,490    ₹93,960    ₹76,880
आगरा    ₹1,02,490    ₹93,960    ₹76,880
हैदराबाद    ₹1,02,340    ₹93,810    ₹76,760
अहमदाबाद    ₹1,02,390    ₹93,860    ₹76,800
भोपाल    ₹1,02,390    ₹93,860    ₹76,760
चेन्नई    ₹1,02,340    ₹93,810    ₹77,310


चांदी भी हुई महंगी, ₹1000 की बढ़त
सोने की तरह, चांदी की कीमत में भी बड़ा उछाल देखने को मिला। 23 जुलाई को जो चांदी ₹1,18,100 प्रति किलो पर थी, वह आज ₹1,19,100 तक पहुँच गई है।

शहरों में 24 जुलाई को चांदी की कीमत (प्रति किलो):
शहर    कीमत

दिल्ली    ₹1,19,100
मुंबई    ₹1,19,100
बेंगलुरु    ₹1,19,100
हैदराबाद    ₹1,29,100
आगरा    ₹1,19,100
चेन्नई    ₹1,29,100
औरंगाबाद    ₹1,19,100
भोपाल    ₹1,19,100
भिवंडी    ₹1,19,100
गाजियाबाद    ₹1,19,100
मैसूर    ₹1,19,100


कीमतों में तेजी की वजह क्या है?
सोने-चांदी की कीमतों में इस जबरदस्त उछाल के पीछे कई कारण हैं:
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में बढ़ती मांग: वैश्विक स्तर पर सोने और चांदी की मांग में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।
डॉलर के मुकाबले रुपए में कमजोरी: रुपए का कमजोर होना भी सोने के दाम बढ़ने का एक प्रमुख कारण है, क्योंकि सोना डॉलर में ट्रेड होता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mansa Devi

Related News