अगर आप असुरक्षित हैं तो शीघ्र दबाएं यह बटन, मौके पर मिलेगी मदद

punjabkesari.in Monday, Aug 06, 2018 - 12:52 PM (IST)

जम्मू: महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराधों को ध्यान में रखते हुये पुलिस प्रशासन अब और ज्यादा सजग हो गया है। कोई भी महिल अगर खुद को असुरक्षित महसूस करती है तो उसे अब कुछ नहीं करना है बल्कि अपने फोन से एक नंबर डायल करना है और मदद  उसके पास पहुंच गई है। इसके लिए उस महिला के फोन में वूमेन एप होना चाहिये और इसे आसानी से प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।


यह एप एंटी क्रप्शन एंटी क्राइम कमेटी ने बनाया है। जम्मू कश्मीर सेल की प्रदेशाध्यक्ष मोनिका शर्मा ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। उनके खिलाफ अपराध और हिंसा बढ़ रही है और इसी को ध्यान में रखते हुए उनकी संस्था ने यह एप बनाया है। इस एप को महिलाएं गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकती है और जब भी वे खुद को असहज या असुरक्षित महसूस करें तो उन्हें एप खोलेकर बटन दबाना है, बस मौके पर मदद  पहुंच जाएगी।


एप का बटन दबाते ही महिला के फोन से कंट्रोल रूम में मैसेज आएगा और जीपीएस की मदद  से फोन लोकेशन का पता चल जाएगा और कंट्रोल रूम से संबंधित पुलिस क्षेत्र को सुचित कर दिया जाएगा जिसस महिलाओं को मौके पर मदद  मिलेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News