सबरीमाला विवाद: मंदिर में प्रवेश करने वाली पहली महिला पर सास ने किया हमला

punjabkesari.in Tuesday, Jan 15, 2019 - 01:37 PM (IST)

नेशनल डेस्क: केरल के सबरीमाला स्थित भगवान अयप्पा के दर्शन कर सालों पुरानी परंपरा तोड़ने वाली पहली महिला कनक दुर्गा पर हमला किया गया। मंदिर में प्रवेश करने के बाद घर लौटने पर उसकी सास ने उस पर हमला कर दिया। उन्हें मल्लपुरम जिले के पेरिन्थालमन्ना में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  
PunjabKesari

दरअसल 2 जनवरी को 39 साल की कनकदुर्गा और 40 साल की बिंदू नाम ने सबरीमाला मंदिर में प्रवेश किया था। जिसके बाद से ही उन्हे जान से मारने की धमकी मिल रही थी। दोनों महिलाएं मंदिर में दर्शन करने के बाद अपने घर नहीं गई थी। मंगलवार सुबह कनकदुर्गा जैसे ही अपने घर पहुंची तो उनकी सास ने उसके सिर पर वार कर दिया। कनकदुर्गा को पेरिनथलमन्ना अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। 
PunjabKesari

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने मंदिर में 50 वर्ष से कम आयुवर्ग की महिलाओं के प्रवेश पर लगे प्रतिबंध को हटा दिया था। हालांकि इसके बावजूद भी महिलाओं को मंदिर में प्रवेश की इजाजत नहीं मिली थी। 2 जनवरी को कनकदुर्गा और बिंदू ने भगवान अयप्पा के दर्शन कर 800 साल पुरानी प्रथा को तोड़ दिया था। दोनों ने मंदिर में पूजा अर्चना भी की थी। इसके बाद पूरे राज्य में प्रदर्शन भड़क गए थे। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News