ठाणे में महिला कपड़ा कारोबारी से 1.62 करोड़ रुपये की ठगी, राजस्थान के व्यापारियों पर मामला दर्ज

punjabkesari.in Thursday, Aug 06, 2026 - 12:24 PM (IST)

ठाणे : महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक महिला कपड़ा कारोबारी से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। जयपुर (राजस्थान) के दो व्यापारियों पर महिला कारोबारी से करीब 1.62 करोड़ रुपये का कपड़ा लेकर भुगतान न करने का आरोप लगा है। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

निजामपुरा पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने महिला कारोबारी का विश्वास जीतने के बाद 13 दिसंबर 2022 से 21 अगस्त 2024 के बीच भिवंडी स्थित उसकी इकाई से 1,62,68,507 रुपये मूल्य का कपड़ा लिया। 

पुलिस के अनुसार, माल की आपूर्ति होने के बाद आरोपियों ने भुगतान नहीं किया और बकाया राशि चुकाने में विफल रहे। एक अधिकारी ने बताया कि निजामपुरा पुलिस ने महिला कारोबारी की शिकायत के आधार पर जयपुर के दोनों व्यापारियों के खिलाफ धोखाधड़ी और आपराधिक विश्वासघात के आरोप में मंगलवार को मामला दर्ज किया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News