Proud-गणतंत्र दिवस पर इतिहास रचेंगी भावना कंठ, परेड में शामिल होने वाली पहली महिला फाइटर पायलट

punjabkesari.in Wednesday, Jan 20, 2021 - 03:58 PM (IST)

नेशनल डेस्क: इस साल का गणतंत्र दिवस बेहद खास और प्राउडी (Proudy) होने वाला है। दरअसल वायुसेना की पहली महिला लड़ाकू पायलट भावना कंठ भी इस बार राजपथ पर दिखाई देंगी। भावना भारतीय वायुसेना के फायटर पायलट दल में शामिल की गई तीसरी महिला हैं। अगर रिकॉर्ड की बात करें तो गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होने वाली वे पहली महिला फायटर पायलट होंगी। भावना कंठ भारतीय वायुसेना की तरफ से निकाली जाने वाली झांकी का हिस्सा होंगी जिसकी थीम मेक इन इंडिया (Make in india) है। 

PunjabKesari

'यह मेरे लिए गर्व का पल'
गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होने की खबर पर भावना कंठ ने कहा कि यह उनके लिए गर्व का पल होगा। पायलट भावना ने कहा कि वे बचपन में टीवी पर गणतंत्र दिवस की परेड देखती आई हैं, अब उनको इसमें शामिल होने का मौका मिल रहा है। यह मेरे लिए बहुत बड़ी बात है। भावना ने कहा कि वे राफेल और सुखाई के साथ- साथ अन्य लड़ाकू विमान भी उड़ाना पसंद करेंगी। 

PunjabKesari

झांकी में ये भी दिखाएंगे अपनी ताकत
राजपथ परेज में सुखोई लड़ाकू विमान भी अब अपने करतबों का प्रदर्शन करेंगे। साथ ही ध्रुव, रूद्र और एमआई-17 के साथ-साथ अत्याधुनिक लड़ाकू हेलिकॉप्टर अपाचे तथा हैवीवेट हेलिकॉप्टर चिनूक भी अपनी ताकत तथा जौहर दिखाएंगे। परिवहन विमान सी -17 ग्लोबमास्टर तथा सी-130 जे हरक्यूलिस भी अपनी क्षमता का प्रदर्शन करेंगे। वायु सेना के मार्चिंग दस्ते में 100 वायुयौद्धा रहेंगे जिनमें से चार अधिकारी हैं। इस दस्ते का नेतृत्व फ्लाईट लेफ्टिनेंट तनिक शर्मा करेंगे। वायुसेना की झांकी में इस बार लड़ाकू विमान तेजस, सुखोई के साथ साथ रोहिणी राडार का प्रदर्शन किया जाएगा। गणतंत्र दिवस के मौके पर इस बार बांग्लादेश की सेना भी मौजूद रहेगी। इस दौरान भारत की पाकिस्तान पर जीत के 50वीं वर्षगांठ मनाई जाएगी। झांकी पर आकाश और रूद्रम मिसाइल के साथ टैंक रोधी मिसाइल का भी प्रदर्शन किया जायेगा। इसके अलावा वायु सेना का 75 सदस्यीय बैंड दस्ता भी अपनी स्वर लहरी से राजपथ पर दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेगा।

PunjabKesari

राजपथ पर पहली बार गर्जन करेगा राफेल
भारतीय वायु सेना का ब्रह्मास्त्र राफेल लड़ाकू विमान गणतंत्र दिवस पर राजपथ पर पहली बार गर्जन कर अपनी ताकत और क्षमता का प्रदर्शन करेगा। वायु सेना फ्रांस से खरीदे गए पांचवीं पीढ़ी के अत्याधुनिक लड़ाकू विमान राफेल को पहली बार गणतंत्र दिवस परेड में उतार रही है और यह इस साल की परेड का मुख्य आकर्षण रहेगा। गणतंत्र दिवस पर दो राफेल राजपथ पर अपने जौहर दिखाएंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Seema Sharma

Recommended News

Related News