5 मर्दों के साथ एक घर में रहती है ये महिला, सच्चाई जानकर उड़ जाएंगे होश

punjabkesari.in Wednesday, Jul 06, 2016 - 01:29 AM (IST)

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के पास एक गांव ऐसा है जहां एक औरत ने पांचों सगे भाईयों के साथ शादी कर ली। पांच भाइयों की पत्नी राजो वर्मा हर रात अलग-अलग भाइयों के साथ रहती है। उनकी यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। यह फैमिली प्राचीन प्रथा को फॉलो करती है जिसके तहत ऐसा किया जाता रहा है। इस प्रथा के मुताबिक महिला को पति के भाइयों से शादी करनी होती है। फिर चाहे उसके जितने भी भाई हो।
 
एक ब्रिटिश वेबसाइट से महिला ने कहा था कि शुरू में यह कुछ अजीब लगा। राजो की पहली शादी हिन्दू परंपरा से पहले पति गुड्डू के साथ 7 साल पहले हुई थी। इसके बाद उसने 32 साल के बैजू, 28 के संत राम, 26 के गोपाल, 19 के दिनेश से भी शादी हुई। सबसे आखिरी में दिनेश से शादी हुई जब उसकी उम्र 18 साल हो गई।
 
गुड्डू ने एक बार मीडिया से कहा था, हम सभी उसके साथ सेक्स करते हैं, लेकिन मैं दूसरों से जलता नहीं हूं। हम सब एक बड़ी हैप्पी फैमिली हैं। पहले के दिनों में एक महिला से कई पुरुषों की शादी की परंपरा को अधिक लोग फॉलो करते थे। लेकिन अब ऐसा कम ही होता है।
 
रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तरी भारत में हिमालय के आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले और तिब्बत में यह प्रथा पाई जाती है। राजो कहती है कि उसे मालूम था कि उसे सभी पति को स्वीकार करना होगा, क्योंकि उसकी मां ने भी तीन पुरुषों से शादी की थी। वह यह भी कहती है कि उसे काफी अटेंशन मिलता है और बाकी पत्नियों के मुकाबले अधिक प्यार भी।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News