नाबालिग से हैवानियत! भूत-प्रेत उतारने के बहाने तांत्रिकों ने...17 साल की नाबालिक से किया दुष्कर्म, फिर हुआ...
punjabkesari.in Monday, Aug 11, 2025 - 06:44 PM (IST)

नेशनल डेस्क: मुंबई से सटे विरार में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ 17 साल की एक नाबालिग किशोरी के साथ दो लोगों ने 'भूत-प्रेत उतारने' के बहाने कई बार दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
कैसे हुआ यह घिनौना काम?
जानकारी के मुताबिक, पीड़िता की मुलाकात कुछ महीने पहले विरार के एक मंदिर में 22 साल के तांत्रिक प्रेम पाटिल से हुई थी। प्रेम ने लड़की को बताया कि उस पर बुरी आत्मा का साया है और इसे ठीक करने के लिए उसे शारीरिक संबंध बनाने होंगे। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 30 जुलाई को प्रेम पाटिल और उसके साथी करण पाटिल उसे विरार के राजोडी बीच के पास एक लॉज में ले गए। वहाँ दोनों ने मिलकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया।
यह भी पढ़े: धर्म के नाम पर अधर्म! मंदिर में फर्जी सेवक बनकर श्रद्धालुओं का चल रहा था गंदा खेल...तभी पुलिस ने किया खुलासा
दोस्त की मदद से पुलिस तक पहुंची पीड़िता
इस घटना के बाद, पीड़िता ने अपनी आपबीती अपने एक दोस्त को बताई। दोस्त ने उसे पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रोत्साहित किया। इसके बाद, पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर विरार पुलिस स्टेशन में दोनों आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ बाल यौन शोषण संरक्षण अधिनियम (POCSO) और महाराष्ट्र में अमानवीय आचरण और काला जादू निषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।