Winter Weather: उत्तर भारत में ठंड ने दी दस्तक, इन राज्यों में झमाझम बारिश का कहर, बढ़ाएगी ठिठुरन

punjabkesari.in Friday, Oct 18, 2024 - 07:19 AM (IST)

नेशनल डेस्क: उत्तर भारत में ठंड ने दस्तक दे दी है, लेकिन देश के कुछ राज्यों में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में गुलाबी ठंड का असर दिखाई देने लगा है। सुबह और शाम के समय ठंड का अनुभव हो रहा है। आज दिनभर आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है।

 दक्षिण भारत: दक्षिणी राज्यों में आज भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है। इन क्षेत्रों में तेज बारिश और आंधी-तूफान हो सकता है।

अन्य राज्य: मध्य प्रदेश, झारखंड और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भी हल्की बारिश की संभावना है।

  1. दिल्ली: अगले सप्ताह में तापमान में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। 27 अक्टूबर के बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी, और नवंबर की शुरुआत में ठंड का अनुभव होने लगेगा।

  2. उत्तर प्रदेश: कुछ जिलों में तापमान 20℃ से नीचे चला गया है, जिससे ठंड महसूस हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, अक्टूबर के अंत तक सर्दी का असर बढ़ेगा।

  3. बिहार: अगले 5 दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा, हालांकि तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट संभव है।

  4. मध्य प्रदेश: कई जिलों में बारिश की संभावना है। खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, डिंडोरी और अनूपपुर में वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

  5. झारखंड: खूंटी, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, और अन्य जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी है।

  6. महाराष्ट्र (मुंबई): वज्रपात और आंधी के साथ बारिश की संभावना है। येलो अलर्ट जारी किया गया है।

  7. तमिलनाडु: सभी जिलों में हल्की बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

  8. कर्नाटक: बेलगाम, धारवाड़, गदग, बेल्लारी, उत्तर कन्नड़ और अन्य जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Related News