Winter Weather: राजस्थान, हरियाणा और पंजाब में जमकर पड़ेगा कोहरा, बर्फबारी के साथ होगी हाड़ कंपा देने वाली ठंड: IMD की नई मौसम रिपोर्ट
punjabkesari.in Wednesday, Sep 17, 2025 - 03:42 PM (IST)

नेशनल डेस्क: जैसे-जैसे सितंबर का अंत नजदीक आ रहा है, मौसम में ठंड का असर साफ नजर आने लगा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, अक्टूबर 2025 में दिल्ली-NCR समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड धीरे-धीरे बढ़ेगी। मानसून की विदाई के बाद मौसम करवट लेगा और शरद ऋतु की ठंडक लोगों को महसूस होने लगेगी। खासकर राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड में ठंड के बढ़ने के साथ ही कोहरे और बर्फबारी की भी संभावना जताई गई है।
दिल्ली-NCR में बढ़ेगा ठंड का असर, घना कोहरा होगा परेशान
IMD के अनुसार अक्टूबर के पहले सप्ताह में दिल्ली और नोएडा जैसे क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 30 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान रात के समय 18 से 22 डिग्री तक गिर सकता है। अक्टूबर के मध्य से तेज ठंडी हवाओं के कारण सुबह-शाम ठंडक और बढ़ेगी। इसी दौरान कोहरे का प्रकोप भी बढ़ सकता है, जिससे विजिबिलिटी कम होने के साथ-साथ प्रदूषण भी बढ़ेगा। महीने के अंत तक NCR क्षेत्र में घने कोहरे के छाने की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है।
उत्तर भारत के मैदानी और पहाड़ी इलाकों में मौसम का अंतर
उत्तर भारत के मैदानी इलाकों जैसे पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में दिन का तापमान 28 से 32 डिग्री तक रहेगा, जबकि रात का तापमान 15 से 20 डिग्री के बीच रहेगा। वहीं, पहाड़ी क्षेत्रों में तापमान और भी ज्यादा गिरने का अनुमान है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के उच्च क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान 5 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के साथ हल्की बर्फबारी भी हो सकती है। यह ठंडक इन पहाड़ी इलाकों में सर्दियों की शुरुआत की पहली झलक मानी जाएगी।
दक्षिण भारत में बरसात का सिलसिला जारी
वहीं, दक्षिण भारत के केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक में अक्टूबर के दौरान भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। पूर्वोत्तर, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भी मध्यम से तेज बारिश के आसार बने रहेंगे। इसके विपरीत मध्य भारत के राज्य मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में मौसम अपेक्षाकृत साफ रहेगा, जहां तापमान दिन में 33 डिग्री और रात में 18 डिग्री के आसपास रहेगा।
Daily Weather Briefing English (17.09.2025)
— India Meteorological Department (@Indiametdept) September 17, 2025
Heavy to Very heavy rainfall likely over East Uttar Pradesh, Bihar, Sub-Himalayan West Bengal & Sikkim and Arunachal Pradesh today.
YouTube : https://t.co/EPIXZdQh8P
Facebook : https://t.co/gjBiJgYB8M#IMD #HeavyRainfall… pic.twitter.com/rbeSYfwzh9
क्या कहती है IMD की पूरी रिपोर्ट?
-सितंबर के अंत तक मानसून पूरी तरह से विदा होगा।
-अक्टूबर से ठंड का असर दिल्ली-NCR समेत पूरे उत्तर भारत में दिखेगा।
-कोहरे और बढ़ते प्रदूषण के कारण यात्रा और स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ सकता है।
-पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की संभावना से मौसम और ठंडा रहेगा।
-दक्षिण भारत में भारी बारिश के चलते जलभराव और बाढ़ का खतरा बना रहेगा।
अक्टूबर में आए इस मौसम के बदलाव को देखते हुए, विशेषज्ञों ने लोगों को सावधानी बरतने और समय-समय पर मौसम की जानकारी लेते रहने की सलाह दी है ताकि ठंड और बारिश से होने वाली परेशानियों से बचा जा सके।