Rain Alert on 26 July: 60 से 70 किमी/घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं तूफानी हवाएं, इन राज्यों में जारी हुआ बारिश का अलर्ट

punjabkesari.in Sunday, Jul 26, 2026 - 08:18 AM (IST)

Rain Alert: देशभर में बारिश का दौर जारी है। आज यानि की 26 जुलाई को मूसलाधार बारिश हो सकती है और 60 से 70kmph की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इस खराब मौसम के कारण कई क्षेत्रों में पेड़ उखड़ने, जलभराव होने और बिजली गुल रहने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

दिल्ली में मौसम का हाल-

राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां पर 40 से 50kmph की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और बारिश की संभावना भी है। यहां का तापमान 28 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

उत्तर प्रदेश और बिहार

उत्तर प्रदेश के लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, प्रयागराज और मेरठ समेत कई जिलों में आंधी-पानी का अलर्ट जारी किया गया है। बिहार के पटना, गया और मुजफ्फरपुर जैसे शहरों में 70 किमी/घंटे की तूफानी हवाओं और वज्रपात की आशंका जताई गई है, जबकि झारखंड के रांची और बोकारो में तेज बारिश का अनुमान है।

PunjabKesari

अन्य राज्यों का हाल

अन्य राज्यों की बात करें तो  राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र के प्रमुख शहरों (जैसे जयपुर, इंदौर, अहमदाबाद और मुंबई) में भी 40 से 50 किमी/घंटे की गति से हवाएं चलने और तेज बारिश होने की चेतावनी दी गई है। वहीं पंजाब के लुधियाना और जालंधर समेत कई इलाकों में 65 kmph की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना और पश्चिम बंगाल के कोलकाता व आसपास के जिलों में भी झमाझम बारिश की संभावना जताई गई है।

पहाड़ी राज्यों में बिगड़ा मौसम का मिजाज

पहाड़ी राज्यों में भी मौसम का मिजाज काफी बिगड़ा हुआ रहेगा। उत्तराखंड के नैनीताल, हरिद्वार, ऋषिकेश और उत्तरकाशी में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश के शिमला, कुल्लू, मनाली व कांगड़ा और जम्मू-कश्मीर के जम्मू, कठुआ, बारामूला व कुपवाड़ा जैसे इलाकों में भी तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश की पूरी संभावना बनी हुई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News