23 अप्रैल का इतिहास : आज ही के दिन हुआ था शेक्सपियर का निधन

punjabkesari.in Monday, Apr 23, 2018 - 12:22 PM (IST)

नई दिल्ली: साल के 113वें दिन यानी 23 अप्रैल को साहित्य और सिनेमा को दोहरा नुकसान हुआ था। अंग्रेजी साहित्य के महान कवि और नाटककार विलियम शेक्सपियर की मौत आज ही के दिन हुई थी और भारतीय सिनेमा के बेहतरीन निर्देशकों में शुमार सत्यजीत रे भी 23 अप्रैल के ही दिन इस दुनिया को अलविदा कह गए थे। 23 अप्रैल की देश दुनिया की कुछ और महत्वपूर्ण घटनाओं का क्रमवार ब्यौरा इस प्रकार है। 

1616 : विलियम शेक्सपियर का निधन।
1660: स्वीडन और पोलैंड के बीच ओलिवा संधि पर सहमति बनी।
1661: ब्रिटिश सम्राट चाल्र्स द्वितीय का लंदन में राज्याभिषेक । 
1858: भारत के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के हीरो जगदीशपुर के बाबू वीर कुंवर सिंह का निधन। 
1981: सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया। 
1984: वैज्ञानिकों ने एड्स के वायरस के बारे में पता लगाया। 
1987 : उच्चतम न्यायालय ने विधवाओं को संपत्ति में हिस्से का निर्णय दिया। 
1992: भारत के सर्वोत्तम फिल्म निर्देशकों में से एक सत्यजित राय का निधन। 
1995 : विश्व पुस्तक दिवस मनाने की शुरुआत हुई ।
 2005: पहला वीडियो यूट्यूब पर अपलोड।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil dev

Recommended News

Related News