वरुण गांधी कांग्रेस में होंगे शामिल?, राहुल ने दिया यह जवाब

punjabkesari.in Friday, Jan 25, 2019 - 03:45 PM (IST)

नेशनल डेस्कः प्रियंका गांधी वाड्रा की राजनीति में एंट्री के बाद अब अटकलें लगनी शुरू हो गई हैं कि क्या वरुण गांधी भी कांग्रेस में वापसी करेंगे। शुक्रवार को ओडिशा में एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से जब यह पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वरुण के कांग्रेस में शामिल होने संबंधी अटकलों की कोई जानकारी नहीं है। उल्लेखनीय है कि इस तरह की अटकलें लगना नई बात नहीं है। जब राहुल ने कांग्रेस अध्यक्ष का पद संभाला था तब भी ये चर्चाएं थीं कि अब भाजपा सांसद वरुण गांधी घर वापसी यानि कि कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। अब प्रियंका गांधी को कांग्रेस का महासचिव बनाए जाने पर भी अफवाहों का बाजार गर्म है कि वरुण भी अब कांग्रेस में लौट सकते हैं। हालांकि खुद वरुण ने इससे पहले इन अटकलों पर विराम लगाया था और कहा था कि ऐसी कोई संभावना नहीं है।
PunjabKesari
वरुण ने कहा था कि भाजपा ने मेरा और मेरी मां का काफी सम्मान है और उससे अलग होना का कोई कारण नहीं है। लेकिन अगर वरुण की भाजपा में भागीदारी देखी जाए कई मौकों पर उन्होंने पार्टी कार्यक्रमों से दूरी ही बनाई है। उन्होंने रोहिंग्या मुसलमानों के मुद्दे के खिलाफ भी खुलकर बोला था जिसके बाद पार्टी ने उन्हें इस तरह की बयानबाजी से बचने के लिए कहा था। इतना ही नहीं पिछले साल कांग्रेस चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने भी मेनका गांधी के मंत्रालय द्वारा आयोजित किए गए कार्यक्रम में शिरकत की थी, हालांकि तब मेनका खुद उस कार्यक्रम में मौजूद नहीं थीं। 
PunjabKesari

मेनका गांधी ने क्यों बनाई कांग्रेस से दूरी
1980 में संजय गांधी की एक दुर्घटना में मौत के बाद मेनका गांधी ने कांग्रेस से दूरी बना ली थी। 1988 में उन्होंने जनता दल ज्वाइन की और उसके बाद 2004 में भाजपा में शामिल हो गईं। 2004 में ही वरुण गांधी भी भाजपा में आए और 2009 में वे पीलीभीत से सांसद चुने गए। 2014 में वरुण ने उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर से लोकसभा चुनाव जीता।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Seema Sharma

Recommended News

Related News