Fuel Cost: ट्रंप के 100% शुल्क लागू होने के बाद पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ेंगे या घटेंगे? देखें आपके शहर में क्या है ईंधन रेट

punjabkesari.in Friday, Sep 26, 2025 - 04:37 PM (IST)

नेशनल डेस्क : डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर पहले 50% टैरिफ लगाया था, लेकिन अब फार्मा इंडस्ट्री पर 100% टैरिफ लागू कर दिया है। इसके अलावा किचन प्रोडक्ट्स, फर्नीचर और ट्रकों के आयात पर भी अलग-अलग टैरिफ लगाए गए हैं। इससे व्यापार और आर्थिक लेन-देन पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।

विशेषज्ञों का कहना है कि टैरिफ की नीति का असर कच्चे तेल की कीमतों पर भी पड़ सकता है। हालांकि फिलहाल रूस से भारत के तेल व्यापार के चलते पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं। लेकिन अगर भारत पर टैरिफ का दबाव बढ़ा और रूस से तेल की खरीद कम हुई, तो सप्लाई कम होने के कारण भारत में पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ सकते हैं, क्योंकि यहां तेल की मांग ज्यादा है।

ट्रंप की आपत्ति भारत-रूस तेल व्यापार पर

भारत अपनी पेट्रोल-डीजल की जरूरतों के लिए लगभग 85% तेल का आयात करता है। राष्ट्रपति ट्रंप को रूस से भारत के तेल व्यापार पर आपत्ति है। उन्होंने रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर 500% तक टैरिफ लगाने की धमकी दी है। वहीं भारत पर पहले ही 25 प्रतिशत टैरिफ पैनल्टी के तौर पर लगा दिया गया है।

वैश्विक तेल बाजार में इससे अस्थिरता पैदा हुई है। मांग घटने से ब्रेंट क्रूड के दाम गिर गए हैं। भारत फिलहाल अपनी जरूरतों का लगभग 35 प्रतिशत तेल रूस से खरीद रहा है। लेकिन अगर यूक्रेन युद्ध लंबा चला और रूस पर अमेरिका ने प्रतिबंध बढ़ाया, तो भारत पर टैरिफ और बढ़ सकता है।

यह भी पढ़ें - Gold Price Today: ट्रंप के 100% शुल्क लागू होने के बाद सोने के दामों में आया भारी उछाल, जानें आपके शहर में क्या है रेट?

भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम

अप्रैल 2025 में ट्रंप के टैरिफ ऐलान के बाद भारत ने एक्साइज ड्यूटी बढ़ा दी थी, जिससे फिलहाल पेट्रोल-डीजल के दाम फिलहाल स्थिर हैं। 26 सितंबर 2025 के अनुसार प्रमुख शहरों में रेट इस प्रकार हैं:

पेट्रोल:

  • दिल्ली: 94.77 रुपये
  • मुंबई: 103.50 रुपये
  • गुरुग्राम: 95.51 रुपये
  • नोएडा: 94.87 रुपये
  • चंडीगढ़: 94.30 रुपये
  • जयपुर: 104.41 रुपये
  • लखनऊ: 94.69 रुपये
  • पटना: 105.56 रुपये

डीजल:

  • दिल्ली: 87.67 रुपये
  • मुंबई: 90.03 रुपये
  • गुरुग्राम: 87.97 रुपये
  • नोएडा: 88.01 रुपये
  • चंडीगढ़: 82.45 रुपये
  • जयपुर: 89.93 रुपये
  • लखनऊ: 87.81 रुपये
  • पटना: 91.80 रुपये

विशेषज्ञों की राय

विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं, लेकिन अगर अमेरिका का टैरिफ दबाव बढ़ा और रूस से तेल की सप्लाई घटे, तो भारत में तेल की कीमतों में बढ़ोतरी संभव है। इसके अलावा तेल की कमी और बढ़ती मांग के कारण घरेलू बाजार में ईंधन महंगा होने का खतरा है।

यह भी पढे़ं - WHO Report: 21 करोड़ से अधिक भारतीय हैं इस खतरनाक बिमारी की चपेट में… कहीं आप भी तो नहीं हैं शामिल?

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mehak

Related News