नायडू को उन्हीं की जमीन पर पटखनी देगी भाजपा?

punjabkesari.in Sunday, Mar 18, 2018 - 09:01 AM (IST)

नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के आरोपों का जवाब देने के लिए भाजपा भी तैयार हो गई है। पार्टी नायडू को उन्हीं की जमीन पर जाकर पटखनी देगी। भाजपा जनता को बताएगी कि मोदी सरकार राज्य के लिए क्या-क्या कर रही है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को राज्य के वरिष्ठ नेताओं की एक विशेष बैठक बुलाई थी।

उधर तेदेपा अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को शुक्रवार की रात पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि वह महसूस करते हैं कि अब राजग से जुड़े रहना आधारहीन है क्योंकि केंद्र सरकार ने आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम 2014 लागू करने में अपनी संवैधानिक जिम्मेदारियां पूरी नहीं कीं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News