दशकों से चल रही परंपरा निभाएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, वर्तमान केंद्रीय कैबिनेट को 5 जून को देंगी फेयरवेल डिनर

punjabkesari.in Saturday, Jun 01, 2024 - 04:59 PM (IST)

नेशनल डेस्क: देशभर में आज यानि 1 जून को सातवें चरण की वोटिंग समाप्त हो जाएगी। इसके बाद 4 जून को नतीजे घोषित होंगे। वहीं मौजूदा 17 वीं लोकसभा कार्यकाल का समापन 16 जून को हो जाएगा, जबकि इससे पहले नई सरकार बन जाएगी। 5 जून को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पीएम मोदी वाले केंद्रीय मंत्रिपरिषद को फेयरवेल डिनर देंगी। देश में दशकों से यह प्रथा रही है कि राष्ट्रपति की ओर से निर्वतमान होने वाली केंद्रीय कैबिनेट को राष्ट्रपति फेयरवेल डिनर के लिए आमंत्रित करते हैं।

PunjabKesari

जानकारी के लिए बता दें कि देश में 7 चरणों में मतदान का आयोजन किया गया था। यह उत्सव 19 अप्रैल से लेकर 1 जून तक चला। चुनाव खत्म होने के दूसरे दिन यानि की अरुणाचल और सिक्किम विधानसभा चुनाव के परिणाम 2 जून को घोषित होंगे, जबकि ओडिशा और आंध्र प्रदेश के परिणाम 4 जून को आम चुनावों के नतीजों के साथ ही आएंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News