सरकारी और निजी स्वास्थ्य सेवाओं के बीच का फासला होगा खत्म : राजनाथ

punjabkesari.in Saturday, Dec 03, 2016 - 04:28 PM (IST)

नई दिल्ली : गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि देश की चिकित्सा सुविधाओं को विश्वस्तरीय बनाने के लिए सरकारी और निजी स्वास्थ्य सेवाओं के बीच का फासला खत्म करने की पुरजोर तैयारी हो रही है। सिंह भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के 44वें दीक्षांत समारोह के अवसर पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार की कोशिश है कि देश में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को प्राथमिक से लेकर हर स्तर पर विश्वस्तरीय बनाया जाए।

उन्होंने कहा कि देश की बड़ी आबादी को देखते हुए सबके लिए गुणवत्ता युक्त स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना एक बड़ी चुनौती है। इस रास्ते की कई बाधाएं पार की जा चुकी हैं पर कुछ बाकी हैं जिनमें से मलेरिया रोग पर नियंत्रण प्रमुख है। केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री तथा एम्स के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि देश में सबके लिए सस्ती दरों पर बेहतर चिकित्सा उपलब्ध कराना आज वक्त की सबसे बड़ी जरूरत है जिसके लिए स्वास्थ्य क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देना बहुत जरूरी है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News