भारत में पाक के खिलाफ 22 अक्तूबर को मनाया जाता है "ब्लैक डे", जानें क्यों ?

punjabkesari.in Tuesday, Oct 25, 2022 - 11:40 AM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः  भारत में  22 अक्टूबर को "ब्लैक डे"   मनाया जाता है। कश्मीर में अमन और चैन   के सबसे बड़े दुश्मन पाकिस्तान ने  75 साल पहले से  कश्मीर में खून खराबे की साजिशें शुरू कर दी थीं। 22 अक्टूबर 1947 के दिन कश्मीर पर कब्जे की नीयत से पाकिस्तान की सेना ने कबायली हमलावरों के साथ मिलकर कश्मीर में आक्रमण किया था  और कश्मीर में भारी खूनखराबा किया था।  भारत में पाकिस्तान समर्थित हिंसा और आतंकवाद के खिलाफ इस दिन को काला दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। 

 

कश्मीर पर पाकिस्तान के 75 साल पुराने पाप की गवाही पूरा देश दे रहा है। 22 अक्टूबर 1947 को पाकिस्तानी सेना ने कबायलियों के साथ मिलकर कश्मीर पर हमला बोल दिया था। हमलावरों ने कश्मीर में कत्ले आम मचा दिया था व भयंकर लूटमार की गई थी। महिलाओं के साथ बदसलूकी की गई। भारत 22 अक्टूबर को घाटी में पाकिस्तान की हिंसा और आतंकवाद की साजिशों के ख़िलाफ काला दिवस के रूप में मना रहा है।  बता दें कि कश्मीर सेधारा-370 हटने के बाद आज घाटी में अमन चैन का माहौल है. नया कश्मीर विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है, कश्मीर में अमन चैन के सबसे बड़े दुश्मन पाकिस्तान की साजिशें कामयाब नहीं हो पा रही हैं।  लेकिन कश्मीर को किस तरह पाकिस्तान ने बार बार जलाने की कोशिश की, ये भुलाया नहीं जा सकता।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Related News