कोई मुझे बताएगा कि कश्मीर में एयरफोर्स और आर्मी को अल्र्ट पर क्यों रखा गया है : उमर अब्दुल्ला

punjabkesari.in Friday, Aug 02, 2019 - 12:53 PM (IST)

श्रीनगर : कश्मीर में केन्द्र सरकार द्वारा 28 हजार जवानों के अन्य बैच की तैनाती से राजनीतिक पार्टियों में बौखलाहट का माहौल है। इसी को जाहिर करते हुये पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने प्रश्र किया आखिर क्यों घाटी में सेना और एयरफोर्स को अल्र्ट पर रखा गया है। उन्होंने सब समझ से परे है। क्या हो रहा है। एलओसी पर तैनात आरआर के जवानों को किसी भी स्थिति से निपटने के लिए हाई अल्र्ट पर रखा गया है। क्यों।

उमर अब्दुल्ला ने इस संदर्भ में टवीट् किया है। उन्होंने लिखा है जम्मू कश्मीर में भारतीय एयरफोर्स के जहाज पेट्रोलिंग कर रहे हैं। वीरवार को भी अल्र्ट दिखा। जवानों की संख्या बढ़ाई जा रही है। अमित शाह के नेतृत्व वाला ग$ह मंत्रालय कहता है कि आतंरिक सुरक्षा के लिए जवानों की संख्या बढ़ाई गई है। सरकार कहती है कि जवानों को बढ़ाना या घटना सामान्य प्रक्रिया है और इसे जनता में चर्चा करने की आवश्यकता नहीं है पर अल्र्ट क्यों। उन्होंने लिखा क्या यह 35ए या परिसीमना के बारे में नहीं है।
  
 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News