Painful Finger Infection: उंगलियों को नुकसान पहुंचा रहा ये खतरनाक वायरस, दर्द भी देता है और उससे ज्यादा...

punjabkesari.in Wednesday, Feb 04, 2026 - 04:29 PM (IST)

Skin Disease: क्या आपकी उंगलियों के पोरों (Fingertips) में अचानक धड़कन जैसा तेज दर्द और सूजन महसूस हो रही है? अगर हां तो इसे सामान्य चोट या इंफेक्शन समझने की गलती न करें। यह 'विटलो' (Whitlow) हो सकता है जिसे मेडिकल भाषा में हर्पेटिक विटलो कहा जाता है। यह संक्रमण न केवल असहनीय दर्द देता है बल्कि लापरवाही बरतने पर त्वचा कैंसर जैसे गंभीर खतरे का संकेत भी हो सकता है।

क्या है Whitlow?

विटलो उंगलियों के पोरों पर होने वाला एक वायरल संक्रमण है। यह मुख्य रूप से हर्पीज सिम्पलेक्स वायरस (HSV) के कारण होता है। यह वही वायरस है जो चेहरे या मुंह के पास 'कोल्ड सोर' (छाले) पैदा करता है। जब यह वायरस उंगली की कटी-फटी त्वचा के संपर्क में आता है तो वहां गहरे घाव और सूजन पैदा कर देता है।

PunjabKesari

मुख्य लक्षण: शरीर देता है ये संकेत

विटलो के लक्षण काफी स्पष्ट होते हैं जिन्हें पहचानकर समय पर इलाज शुरू किया जा सकता है:

  • धड़कन जैसा दर्द (Throbbing Pain): उंगली के पोरों में ऐसा महसूस होना जैसे वहां दिल धड़क रहा हो।

  • पानी वाले छाले: उंगली पर छोटे-छोटे दानों या छालों का गुच्छा बनना जिनमें तरल पदार्थ भरा हो।

  • लालिमा और सूजन: संक्रमण वाली जगह का गहरा लाल होना और भारी सूजन आना।

  • झुनझुनी: दर्द शुरू होने से पहले उंगली में खुजली या झुनझुनी महसूस होना।

  • बुखार: गंभीर मामलों में संक्रमण के कारण मरीज को तेज बुखार भी आ सकता है।

यह भी पढ़ें: गर्दन में दिखें ये संकेत तो हो जाएं सावधान! हो सकता है 5 कैंसर का इशारा, समय रहते पहचानें नहीं तो...

क्यों होता है यह संक्रमण? 

  1. HSV वायरस का सीधा संपर्क: किसी संक्रमित व्यक्ति के छाले को छूने से।

  2. नाखून चबाना: अगर आप नाखून चबाते हैं तो लार के जरिए वायरस उंगलियों के ऊतकों (Tissues) तक पहुंच सकता है।

  3. उंगली की चोट: उंगली पर लगे छोटे कट या खरोंच वायरस के लिए प्रवेश द्वार का काम करते हैं।

  4. कमजोर इम्यूनिटी: शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने पर वायरस जल्दी हमला करता है।

यह भी पढ़ें: सावधान इंडिया! क्या फिर लगेगा Lockdown या आएगा Mask का दौर? इस वायरस की दस्तक ने दुनिया को डराया

कितना खतरनाक है विटलो?

आमतौर पर यह जानलेवा नहीं है लेकिन इसके दो बड़े खतरे हैं। यदि आप छालों को फोड़ते हैं तो वहां मवाद (Pus) भर सकता है और संक्रमण हड्डियों तक फैल सकता है। एक दुर्लभ प्रकार का 'मेलानोटिक विटलो' (Melanotic Whitlow) असल में त्वचा कैंसर का एक रूप होता है। लोग इसे अक्सर सामान्य संक्रमण समझ लेते हैं जो जानलेवा साबित हो सकता है।

यह भी पढ़ें: डाकिया पासपोर्ट लाया! एक ही एड्रेस लेकिन पते पर रहता कोई नहीं, न नाम न कोई व्यक्ति...

बचाव के आसान उपाय

  • हाइजीन: अपने हाथों को नियमित रूप से धोएं और साफ रखें।

  • बुरी आदतों को छोड़ें: नाखून चबाने (Nail Biting) की आदत को तुरंत बंद करें।

  • कट्स का ध्यान: उंगली पर कोई भी चोट या कट लगने पर उसे खुला न छोड़ें एंटीसेप्टिक लगाकर पट्टी बांधें।

  • छालों से दूरी: अपने या किसी और के छालों को न तो छुएं और न ही फोड़ने की कोशिश करें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News