अब सीमा के उस पार से मिल रहे हैं शांति के सन्देश, घरों के ऊपर लगा रखे हैं सफेद झंडे

punjabkesari.in Wednesday, Mar 14, 2018 - 07:22 PM (IST)

जम्मू: जहां पाकिस्तान राजोरी-पुंछ में एलओसी को लगातार निशाना बनाता रहता है वहीं अब सीमा के उस पार से शांति के सन्देश आ रहे हैं। राजोरी के तरकुंडी सेक्टर में यह नजारा देखने को मिल रहा है। गुलाम कश्मीर के नेकियाल सेक्टर में हर घर के ऊपर सफेद झंड़ा लहरा रहा है। सफेद झंडा शांति का प्रतीक है और गुलाम कश्मीर यही प्रतीक लहरा रहा है।


ऐसा प्रतीत होता है कि स्थानीय लोग सफेद झंडे से शांति का पैगाम दे रहे हैं लेकिन पाकिस्तानी सेना ऐसा नहहीं होने दे रही है और बार-बार सीजफायर का उल्लंघन कर रही है। यहां तक बात राजोरी के तरकुंडी की है तो पाकिस्तानी सेना पिछले दस महीनों से तरकुंडी में गोलीबारी कर रही है। गोलीबारी से क्षेत्र के 15 गांव प्रभावित हुए हैं। लोगों को जानमाल का नुकसान हुआ है। पाक सैनिकों की गोलीबारी का भारतीय सैनिक भी मुंहतोड़ जवाब देते हैं जिससे नेकियाज सेक्टर के करीब सात गांव प्रभावित हैं।


गौरतलब है कि इस वर्ष चार फरवरी को ही पाकिस्तानी गोलीबारी में सेना के कैप्टन सहित तीन जवान शहीद हो गये थे। वहीं सूत्रों के अनुसार तरकुंडी सेक्टर से सीमा पर बने तकरीबन सभी घरों में सफंद झंडे लगाए गए हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News