वेदर मानसून अपडेट: पंजाब सहित अगले 24 घंटों में इन 20 राज्यों में होने वाली है बारिश

punjabkesari.in Monday, Jun 14, 2021 - 03:11 PM (IST)

नेशनल डेस्क: अगले 24 घंटों में मानसून भारत के 20 राज्यों में दस्तक देने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों में पंजाब, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, तेलंगाना, हरियाणा और केरल समेत इन सभी राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। इसके अलावा पूर्वोत्तर भारत, मध्य महाराष्ट्र, दिल्ली, राजस्थान, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और कर्नाटक में भी बारिश होने वाली है, वहीं बंगाल की खाड़ी में नमी के साथ ही चक्रवाती हवा चल रही है जो मानसून को बढ़ाने में सहायक है। 

कर्नाटक में जारी किया गया ऑरेंज अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग के बेंगलुरु इकाई के निदेशक सीएस पाटिल ने बताया है कि 17 जून तक कर्नाटक के तटीय जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट का ऐलान किया गया है। 13 से 17 जून तक पूरे कर्नाटक में भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा उत्तर कन्नड़, उडुपी, दक्षिण कन्नड़, शिवमोग्गा और चिकमंगलूर में ज्यादा से ज्यादा बारिश होने का अनुमान है। अगले 48 घंटों में मानसून मध्यप्रदेश के अधिकांश हिस्सों, पूर्वी उत्तर प्रदेश के शेष हिस्सों, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब की ओर तेजी से आगे बढ़ेगा।

मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिनों में चंडीगढ़ समेत हरियाणा और पंजाब में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो सकता है। भारी बारिश की वजह से राज्यों में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान होने की आशंका जताई गई है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Hitesh

Recommended News

Related News