जब महिला ने Dairy Milk चॉकलेट के पकौड़े बनाकर खिलाए, वीडियो देख लोगों का हुआ बुरा हाल
punjabkesari.in Wednesday, Sep 28, 2022 - 01:17 PM (IST)
नेशनल डेस्क: समोसे और पकौड़े किसको पंसद नहीं होंगे। चाय के साथ अगर गरमा-गरम पकौड़े मिल जाएं तो दोनों का स्वाद दोगुणा बढ़ जाता है। आपने आलू, प्याज, गोभी, पालक यहां तक कि बैंगन और हरी मिर्ची के पकौड़े भी खाए होंगे। लेकिन क्या कभी आपने चॉकलेट के पकौड़े खाए हैं। जी हां सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला ने लोगों को Dairy Milk चॉकलेट के पकौड़े खिलाए। वायरल वीडियो कहां की है, अभी इसकी जानकारी नहीं है।
इंस्टाग्राम पर @radiokarohan के एक यूजर ने पकौड़े तलते महिला की वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की है। वीडियो में दिखरहा है कि एक महिला सड़क किनारे रेहड़ी पर पकौड़े तल कर लोगों को खिला रही है, तभी वो पास में पड़ी Dairy Milk चॉकलेट को दो पैकेट खोलती है और बेसन में डिप करके उनको फ्राइ करती है। चॉकलेट के पकौड़े बनाने के बाद महिला उस पर चाट मसाला डाल कर और हरी चटनी के साथ वहां मौजूद लड़कों को सर्व करती है।
बताया जा रहा है कि एक शख्स जब पता चला कि यह चॉकलेट पकौड़ा है तो वह करीब दो घंटे तक उल्टियां करता रहा। वहीं इस वीडियो पर लोग भी अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि इससे अच्छा जहर दे दो। लोग इस वीडियो पर काफी गुस्सा निकाल रहे हैं और कह रहे हैं कि यह सब पंसद नहीं आया।
