कपड़ों का व्यापारी मोनिस निकला ब्लैकमेलर, पहले बनाया अश्लील वीडियो, फिर...

punjabkesari.in Tuesday, Mar 31, 2026 - 02:45 PM (IST)

Monis Khan Blackmailing Case : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज इलाके से एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक सफेदपोश कपड़ा व्यापारी ने पहले एक किशोरी को अपने प्रेम जाल में फंसाया और फिर अश्लील वीडियो बनाकर उसकी जिंदगी नर्क बना दी। आरोपी की ब्लैकमेलिंग से तंग आकर पीड़िता ने अपनी मेहनत से जोड़ी गई गुल्लक की जमापूंजी भी उसे सौंप दी।

प्रेम जाल से ब्लैकमेलिंग तक का सफर

आरोपी की पहचान मोनिस खान के रूप में हुई है जो पेशे से कपड़ा व्यापारी है। उसने इलाके की एक किशोरी को बहला-फुसलाकर उससे दोस्ती की और फिर धोखे से उसका अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो बनाने के बाद मोनिस का असली चेहरा सामने आ गया। उसने किशोरी को धमकी दी कि अगर उसने पैसे नहीं दिए तो वह वीडियो को इंटरनेट पर सार्वजनिक कर देगा। लोक-लाज और बदनामी के डर से सहमी किशोरी ने अपने घर में रखी गुल्लक तोड़ दी और उसमें जमा किए गए 50,000 रुपये चुपचाप मोनिस को दे दिए।

पिता की सख्ती से खुला राज

घर से गुल्लक गायब होने पर जब पिता को शक हुआ तो उन्होंने बेटी से कड़ाई से पूछताछ की। पिता के सामने किशोरी फूट-फूट कर रोने लगी और पूरी आपबीती सुनाई। पीड़िता ने बताया कि मोनिस ने उसे संपर्क में रहने के लिए तीन अलग-अलग कीपैड मोबाइल दिए थे और वह इंस्टाग्राम पर गालियां देने के साथ-साथ जान से मारने की धमकियां भी दे रहा था।

यह भी पढ़ें: Alert! पिज्जा-बर्गर खाने वाले पुरुषों के लिए बुरी खबर: जंक फूड से बढ़ रहा ये खतरा

पुराना अपराधी है मोनिस खान

पुलिस जांच में आरोपी का काला इतिहास सामने आया है। मोनिस खान कोई मामूली अपराधी नहीं बल्कि आदतन अपराधी (Habitual Offender) है:

  • दुष्कर्म का पुराना मामला: मई 2023 में भी वह इसी गांव की एक 15 वर्षीय किशोरी के अपहरण और बलात्कार के आरोप में जेल जा चुका है।

  • जमानत पर बाहर आकर फिर वारदात: जेल से छूटने के बाद उसने फिर से वही घिनौना रास्ता चुना और एक और मासूम को अपना शिकार बनाया।

यह भी पढ़ें: Yo Yo का जादू! एंट्री नहीं मिली तो दीवार फांदकर कॉन्सर्ट में पहुंच गई फैन, फिर हनी सिंह ने जो किया... Video में देखें

पुलिस की कार्रवाई

इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार त्रिपाठी के अनुसार पीड़ित पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपी मोनिस खान को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस अब उन मोबाइल फोनों को बरामद करने की कोशिश कर रही है जिनका इस्तेमाल ब्लैकमेलिंग के लिए किया गया था। पुलिस का दावा है कि इस बार आरोपी पर इतनी सख्त धाराएं लगाई जाएंगी कि उसका बचना नामुमकिन होगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News