सावधान! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे ये ज़हरीले अंगूर? वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

punjabkesari.in Saturday, Mar 21, 2026 - 10:27 AM (IST)

नेशनल डेस्क: अगर आप भी रोज़ाना फल खाने के शौकीन हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत ज़रूरी और चिंता की बात हो सकती है। अगर आप भी बाज़ार से सीधे अंगूर लाकर बिना पानी से साफ़ किए खाते हैं, तो यह खबर आपके और आपके परिवार के लिए बहुत ज़रूरी है। ऐसा करने से आप कई बीमारियों का शिकार हो सकते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दिखाया गया है कि कैसे अंगूरों को चमकाने और उन्हें लंबे समय तक ताज़ा रखने के लिए खतरनाक केमिकल से धोया जा रहा है।

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अंगूर उन फलों में से एक है जिसकी खेती और स्टोरेज के दौरान सबसे ज़्यादा पेस्टिसाइड और केमिकल का इस्तेमाल होता है। अंगूर के एक वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे कुछ कर्मचारी अंगूर के गुच्छों को एक डिब्बे में डालकर एक खास सॉल्यूशन में डुबो रहे हैं, जो देखने में बहुत डरावना लग रहा है। इस सॉल्यूशन में सर्फ जैसा केमिकल दिख रहा है। जिसके बाद अंगूरों को अलग रखा जा रहा है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 



A post shared by Truthful Tadka(Food reality check) (@rekha.rathoursingh)

इस मामले में कई डॉक्टरों का कहना है कि ऐसे केमिकल वाले अंगूर सीधे खाने से लोगों को कई तरह की दिक्कतें हो रही हैं। अंगूर को बिना पानी से धोए खाने से गले में खराश और इन्फेक्शन, स्किन एलर्जी, पेट दर्द और पाचन की दिक्कतें हो सकती हैं और लंबे समय तक इसका सेवन करने से गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। आपकी एक छोटी सी सावधानी आपकी और आपके बच्चों की सेहत को एक बड़े खतरे से बचा सकती है। इस जानकारी को ज़्यादा से ज़्यादा शेयर करें ताकि कोई अनजाने में अपनी सेहत के साथ खिलवाड़ न करे।

बचाव के लिए ये टिप्स अपनाएं
हेल्थ एक्सपर्ट्स ने अंगूर खाने से पहले कुछ सावधानियां बरतने की सलाह दी है:
नमक का पानी: अंगूर को नमक वाले गर्म पानी में कम से कम 10-15 मिनट के लिए भिगो दें।
बेकिंग सोडा: अंगूर को पानी में थोड़ा सा बेकिंग सोडा मिलाकर धोने से केमिकल की परत आसानी से हट जाती है।
बार-बार धोना: फलों को हमेशा साफ पानी से 2-3 बार अच्छी तरह रगड़कर साफ करें।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mansa Devi

Related News