जब प्रदूषण पर सरकार खुद विफल है तो लोगों को अपना फर्ज निभाना पड़ता है: कांग्रेस
punjabkesari.in Monday, Nov 10, 2025 - 03:53 PM (IST)
नेशनल डेस्क: कांग्रेस ने दिल्ली में वायु प्रदूषण के मुद्दे पर प्रदर्शन कर रहे लोगों को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने की आलोचना करते हुए सोमवार को कहा कि जब सरकार अपने कर्तव्य में बुरी तरह विफल हो रही है, तो लोगों को अपना फर्ज निभाना ही होगा। दिल्ली पुलिस ने रविवार को इंडिया गेट के निकट ऐसे कई लोगों को हिरासत में ले लिया था जो प्रदूषण के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने 'एक्स' पर पोस्ट किया, "प्रतिष्ठित इंडिया गेट कर्तव्य पथ पर है।
इस पथ का नया नाम स्वयं प्रधानमंत्री ने रखा है। दिल्ली के नागरिक जो बेहतर वायु गुणवत्ता के लिए विरोध कर रहे हैं, वे केवल भारत के संविधान के उस अनुच्छेद 51-ए (जी) के तहत अपना कर्तव्य निभाना चाहते हैं जो उन्हें "पर्यावरण की रक्षा और सुधार" का अधिकार देता है।" अनुच्छेद (51A(g) में कहा गया है कि भारत के प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह प्राकृतिक पर्यावरण की रक्षा करे और उसका संवर्धन करे, जिसमें वन, झीलें, नदियाँ और वन्यजीव शामिल हैं, और सभी जीवित प्राणियों के प्रति दया रखे।
यह भारतीय संविधान के भाग (IV-A)के तहत एक मौलिक कर्तव्य है। यह 42वें संविधान संशोधन अधिनियम, 1976 द्वारा जोड़ा गया था।
➤ जीवों के प्रति दया: सभी जीवित प्राणियों के प्रति करुणा या दया दिखाना
➤ संवैधानिक कर्तव्य: यह भारतीय संविधान के मौलिक कर्तव्यों हैं।
➤ संवैधानिक संशोधन: इसे 1976 में 42वें संविधान संशोधन अधिनियम
उन्होंने सवाल किया कि दिल्ली पुलिस द्वारा उन्हें भयावह वायु गुणवत्ता पर अपनी चिंता दर्ज करने से क्यों रोका जा रहा है। रमेश ने कटाक्ष करते हुए कहा, "जब सरकार अपने कर्तव्य में बुरी तरह विफल हो रही है, तो लोगों को अपना फर्ज निभाना ही होगा।"
