पीरियड का खून, डरावनी रात और... Bollywood Queen' ने इस एक्टर को कमरे में किया था बंद, वशीकरण के लिए करवाया काला जादू

punjabkesari.in Tuesday, Feb 03, 2026 - 12:30 PM (IST)

Kangana Ranaut Black Magic Controversy : बॉलीवुड की 'क्वीन' कही जाने वाली कंगना रनौत अपनी फिल्मों से कहीं ज्यादा अपने बेबाक बयानों और विवादों के लिए जानी जाती हैं लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब उनके एक पूर्व प्रेमी ने उन पर ऐसे आरोप लगाए थे जिन्हें सुनकर पूरी इंडस्ट्री सन्न रह गई थी। शेखर सुमन के बेटे और अभिनेता अध्ययन सुमन ने दावा किया था कि कंगना उन पर न केवल काला जादू करती थीं बल्कि उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित भी करती थीं।

PunjabKesari

प्यार, पिटाई और सैंडल का विवाद

द मिस्ट्री कंटिन्यूज' के दौरान कंगना और अध्ययन करीब आए थे। अध्ययन ने एक पुराने इंटरव्यू में खुलासा किया था कि यह रिश्ता उनके लिए किसी दुःस्वप्न (Nightmare) से कम नहीं था। अध्ययन का आरोप था कि कंगना उन पर सैंडल फेंककर मारती थीं और बात न मानने पर उनकी पिटाई भी करती थीं। एक्टर ने दावा किया कि कंगना उन्हें कोकीन लेने के लिए मजबूर करती थीं।

PunjabKesari

कमरे में कैद और आधी रात की पूजा

अध्ययन सुमन ने उस रात का जिक्र किया जब उन्हें कंगना की रहस्यमयी दुनिया का पता चला। अध्ययन के मुताबिक एक रात कंगना ने उन्हें घर बुलाया और रात 12 बजे एक कमरे में बंद कर दिया। वहां उन्हें कुछ अजीब मंत्रों का जाप करने को कहा गया। अध्ययन ने बताया कि कंगना के करीबी ज्योतिष ने उन्हें श्मशान घाट जाकर कुछ चीजें फेंकने को कहा जिससे वह बुरी तरह डर गए थे। जब अध्ययन ने अपनी टैरो कार्ड रीडर से बात की तो उसने पुष्टि की कि कोई 'पहाड़ी महिला' उन पर काला जादू कर रही है।

PunjabKesari

खाने में अशुद्ध खून मिलाने का दावा

यह विवाद तब और गहरा गया जब अध्ययन ने एक पंडित जी के हवाले से चौंकाने वाली बात कही। अध्ययन की मां ने जब पंडित जी को बुलाया तो उन्होंने पूछा कि क्या वह उस महिला के हाथ का बना खाना खाते हैं? पंडितजी ने दावा किया कि कंगना वशीकरण के लिए अध्ययन के खाने में 'अशुद्ध खून' (Menstrual Blood) मिलाती थीं। यह सुनकर अध्ययन और उनका परिवार दंग रह गया था।

PunjabKesari

कंगना का करारा जवाब: "हां, मैं डायन हूं!"

इन आरोपों पर कंगना रनौत ने कभी सफाई नहीं दी बल्कि अपने ही अंदाज में मजाक उड़ाया। कंगना ने एक इंटरव्यू में हंसते हुए कहा था, पुराने जमाने में स्वतंत्र महिलाओं को डायन कहकर जला दिया जाता था। शायद मैं वाकई असली डायन हूं जो जलती नहीं बल्कि जला देती है। उन्होंने इन आरोपों को आधारहीन बताया और कहा कि बिना किसी जांच के किसी पर भी काला जादू करने का आरोप लगाना गलत है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News