रातों-रात खाते में पहुंचे 10 करोड़! लेकिन महिला ने जो फैसला लिया, वो कर देगा हैरान

punjabkesari.in Saturday, Mar 28, 2026 - 05:41 PM (IST)

नेशनल डेस्क : उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के बिछवा थाना क्षेत्र के देवगंज गांव में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला के बैंक खाते में अचानक करोड़ों रुपये दिखने लगे। जिस खाते में पहले करीब 45 हजार रुपये थे, उसमें अचानक 9 करोड़ 99 लाख 49 हजार 586 रुपये दिखाई देने लगे। जैसे ही परिवार को इसकी जानकारी मिली, उनके होश उड़ गए।

ATM पर बैलेंस देखकर नहीं हुआ यकीन

महिला के बेटे ने जब एटीएम जाकर खाते का बैलेंस चेक किया, तो स्क्रीन पर इतनी बड़ी रकम देखकर वह दंग रह गया। उसे अपनी आंखों पर विश्वास नहीं हुआ। इसके बाद परिवार ने एटीएम स्क्रीन का वीडियो भी बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।

ईमानदारी की मिसाल बनी महिला

इतनी बड़ी रकम खाते में दिखने के बावजूद महिला और उसके परिवार ने ईमानदारी का परिचय दिया। उन्होंने साफ कहा कि यह पैसा उनका नहीं है और वे इसे हाथ भी नहीं लगाएंगे। परिवार ने एक रुपये तक निकालने की कोशिश नहीं की और बैंक को इसकी जानकारी देने का फैसला किया। इस कदम की लोग जमकर सराहना कर रहे हैं।

बैंक ने बताया- तकनीकी गड़बड़ी का मामला

जब यह मामला बैंक ऑफ इंडिया की सुल्तानगंज शाखा के अधिकारियों तक पहुंचा, तो उन्होंने इसे तकनीकी त्रुटि बताया। बैंक मैनेजर के अनुसार, सिस्टम में आई गड़बड़ी की वजह से खाते में इतनी बड़ी रकम दिखाई देने लगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि महिला के शाखा में आने पर इस समस्या को तुरंत ठीक कर दिया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News