जब गाय ने युवकों के साथ खेली फुटबॉल, देखें मजेदार Video

punjabkesari.in Wednesday, Jul 03, 2019 - 11:32 AM (IST)

नेशनल डेस्क: इन दिनों एक गाय सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही है। यह गाय आम नही है बल्कि एक अच्छी खिलाड़ी है जिसे फुटबॉल खेलना भी आता है। दरअसल गाय का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक मैदान में फुटबॉल खेलती दिखाई दे रही है।


यह मामला गोवा का बताया जा रहा है, जहां कुछ बच्चे मैदान में फुटबॉल खेल रहे हैं। इसी बीच एक गाय मैदान में आ गई और फुटबॉल पर कब्जा जमा लिया। लड़कों ने कई बार फुटबॉल लेने का प्रयास किया लेकिन गाय उसे छोड़ने के लिए तैयार ही नहीं थी। 

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि गाय अपने पैरों से फुटबॉल को धीरे-धीरे आगे बढ़ा रही है। इस दौरान एक लड़के ने उसके पास आने की कोशिश की तो वह हुंकार भरने लगी। कुछ देर बाद एक युवक ने मौका पाकर गाय से फुटबॉल छीन ली।  लेकिन गाय ने फुटबॉल के लिए मैदान में दौड़ लगा दी। इस दौरान गाय अपने नाक व पैरों से फुटबॉल को किक करती नजर आई।

गाय का यह दिलचस्प खेल लोगों को खूब पसंद आया। सोशल मीडिया यूजर्स ने लिखा कि मेसी भी इस गाय से यह फुटबॉल नहीं छीन सकते। इस वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। क्रिकेट एक्सपर्ट व दिग्गज कमेंटेटर हर्षा भोगले ने जब भी इस वीडियोद को शेयर करते हुए लिखा कि आज यह देखना सबसे ज्यादा मजेदार होगा।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News