क्या हुआ था गलवान घाटी पर?, कैसी शुरू हुई खूनी हिंसक झड़प...भारतीय सैनिकों ने बताई दास्तां

punjabkesari.in Wednesday, Jun 17, 2020 - 12:16 PM (IST)

नेशनल डेस्कः भारत और चीन के बीच पिछले कुछ समय से लद्दाख में सीमा विवाद चल रहा है जिसने सोमवार को खूनी हिंसक झड़प का रूप ले लिया। चीनी सैनिकों ने कंटीले तार लगे लोहे के भाले से भारतीय जवानों पर हमला किया। इस हमले में 20 जवान शहीद हो गए और 40 से ज्यादा जवानों के घायल होने की खबर है। यह हिंसक झड़प क्यों और किसलिए शुरू हई, इसको लेकर एक वरिष्ठ भारतीय अधिकारी ने कुछ बातें बताई हैं।

PunjabKesari

पीछे हटने को तैयार नहीं थे चीनी सैनिक
भारतीय सेना ने जब चीनी टेंट (कोडनेम-Patrol Point 14) हटाया तो चीनी सैनिक भड़क उठे जिसके बाद गलवान घाटी में ये हिंसक झड़प हुई। चीनी टेंट को कर्नल संतोष बाबू के नेतृत्व में सैनिकों ने हटाया था। भारतीय सेना के अधिकारी हरिंदर सिंह और चीनी सेना के अधिकारी लिन लिऊ की बैठक के बाद इस टेंट को लगाया गया था। कर्नल संतोष की यूनिट को इस टेंट को हटाए जाने के आदेश दिए गए थे क्योंकि यह भारतीय सीमा के अंदर लगा था। आदेश के बाद जब जवानों ने उस टैंट को हटाया तो चीनी सैनिक उनसे भिड़ गए। दरअसल चीनी यह प्वाइंट छोड़ना नहीं चाहते थे। वहीं चीनी सेना ने कहा कि कर्नल संतोष की यूनिट ने दोनों देशों की टुकड़ियों के बीच की सीमा को लांघा, जिससे बॉर्डर मैनेजमेंट प्रोटोकॉल का उल्लंघन हुआ। 

PunjabKesari

सेना पर पत्थरबाजी
कर्नल संतोष की यूनिट ने इस लगाए टेंट को जला दिया था जिसपर चीनी सैनिकों की तरफ से पत्थरबाजी शुरू हो गई। ऊंचाई पर मौजूद चीनी सैनिकों की तरफ से भारतीय सैनिकों पर बड़े-बड़े पत्थर फेंके गए। वहीं चीन ने बाद में कुछ जवानों के पार्थिव शरीर भी वापिस किए जिससे अधिकारी अंदाजा लगा रहे हैं कि हिंसक झड़प के दौरान भारतीय सैनिकों को चीनी सीमा में खींच कर मारा गया होगा।


पहाड़ी से कूदे कई जवान
एक वरिष्ठ भारतीय अधिकारी ने बताया कि कई जवानों के पास हथियार नहीं थे, चीनी सैनिकों ने उन पर भी हमला कर दिया। कई जवानों ने गलवान नदी में छलांग लगा दी थी जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। सरकारी सूत्रों के मुताबिक कम से कम दो दर्जन जवानों का गंभीर रूप में अस्पताल में इलाज चल रहा है। कई और जवानों को भी चोटें आई हैं।

PunjabKesari

कई जवानों ने शून्य से कम तापमान में तोड़ा दम 
सेना ने देर रात जारी वक्तव्य में पुष्टि की है कि इस झड़प में उसके 20 सैनिक शहीद हुए हैं। इससे पहले दिन में सेना ने एक बयान जारी कर कहा था कि दोनों सेनाओं के बीच हिंसक झड़प में उसका एक अधिकारी और दो जवान शहीद हुए हैं। लेकिन देर रात आए बयान में कहा गया है कि दोनों सेनाओं के सैनिकों के सोमवार रात पीछे हटने की प्रक्रिया के दौरान हुई झड़प में भारत के 17 सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायल सैनिकों ने ऊंचाई वाले और दुर्गम क्षेत्र में शून्य से कम तापमान में रहने के कारण बाद में दम तोड़ दिया जिससे शहीद होने वाले सैनिकों की संख्या बढ़कर 20 हो गई है।

PunjabKesari

चीनी सैनिकों के घायल होने पर चीन मौन
इस हिंसक घटना में चीनी सैनिक घायल हुए या नहीं, इस पर चीन की तरफ से अबी कोई बयान नहीं आया है। हालांकि भारतीय सेना का दावा है कि उसकी जानकारी के मुताबिक 40 से ज्यादा चीनी सैनिक या तो मारे गए हैं या फिर घायल हुए हैं।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Seema Sharma

Recommended News

Related News