दिल्ली के CJP आंदोलन में आतंकी पन्नू की एंट्री पर क्या बोले भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह, पढ़ें खबर
punjabkesari.in Wednesday, Jul 22, 2026 - 11:58 PM (IST)
नेशनल डेस्कः दिल्ली के CJP आंदोलन में आतंकी पन्नू की एंट्री पर भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता आर.पी. सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने टवीट जारी कर कहा कि अमेरिका में रहने वाला और भारत द्वारा आतंकवादी घोषित गुरपतवंत सिंह पन्नू दावा कर रहा है कि उसने "कॉकरोच जनता पार्टी" (CJP) के नेताओं के साथ ज़ूम मीटिंग की है।
U.S.-based, India-designated terrorist Gurpatwant Singh Pannun claims he held a Zoom meeting with leaders of the "Cockroach Janata Party" (CJP).
— RP Singh National Spokesperson BJP (@rpsinghkhalsa) July 22, 2026
He further claimed that SFJ would provide nearly ₹10 crore to CJP to help "break India into smaller pieces."
Pannun also said that the… pic.twitter.com/TZCi2xvok9
पन्नू ने यह भी दावा किया कि सिख फॉर जस्टिस (SFJ), CJP को भारत को "छोटे-छोटे टुकड़ों में बांटने" के उद्देश्य से करीब 10 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद देगा। उसने यह भी कहा कि मोदी सरकार का पतन तय है, लेकिन उसके अनुसार सरकार बदलना उसका अंतिम लक्ष्य नहीं है, बल्कि भारत का विघटन उसका असली उद्देश्य है।
यदि ये दावे गलत हैं, तो CJP को तुरंत सामने आकर इन दावों का स्पष्ट रूप से खंडन करना चाहिए और गुरपतवंत सिंह पन्नू तथा SFJ की बिना किसी शर्त के निंदा करनी चाहिए। इतने गंभीर आरोपों पर चुप्पी केवल और अधिक सवाल खड़े करेगी।
भारत ने उसे तोड़ने वाली हर सोच को पहले भी हराया है और इस सोच को भी हराएगा। जहां तक पन्नू की बात है, यदि वह "खालिस्तान" बनाने का सपना देखता है, तो उसे यह कल्पना पाकिस्तान में पूरी करनी चाहिए और लाहौर को उसकी राजधानी बनाना चाहिए, न कि भारत की एकता और अखंडता को धमकी देने की कोशिश करनी चाहिए।
