Train accident: स्कूल पहुंचने से पहले ही उजड़ गईं खुशियां, ट्रेन ने कार को रौंदा, छात्रों समेत 3 की दर्दनाक मौत
punjabkesari.in Friday, Jul 17, 2026 - 10:50 AM (IST)
Horrific train accident in Bengal : पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। आज सुबह एक रेलवे फाटक (Level Crossing) खुला रह जाने की वजह से एक बड़ा हादसा हो गया। ट्रैक पार कर रही स्कूली बच्चों से भरी एक कार को तेज रफ्तार लोकल ट्रेन ने जोरदार टक्कर मार दी। इस भयानक दुर्घटना में कार में सवार दो स्कूली छात्रों और वाहन चालक समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
रेलवे प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए घटना की जांच के लिए 10 अधिकारियों की एक विशेष टीम को तुरंत मौके पर भेजा है। इस मौके पर पूर्वी रेलवे के अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना सुबह करीब 7 बजे कर्ण सुबर्ण रेलवे स्टेशन के निकट एक समपार फाटक पर हुई। उन्होंने बताया, कटवा से लगभग 48 किलोमीटर दूर कर्ण सुबर्ण स्टेशन के पास समपार फाटक पर स्कूली बच्चों को ले जा रही कार रेल पटरी पार कर रही थी तभी एक लोकल ट्रेन ने वाहन को टक्कर मार दी।
यह भी पढ़ें: 'Don't go बम है, प्लीज...' अहमदाबाद जाने वाली IndiGo Flight के टॉयलेट में मिला नोट, मचा हड़कंप
अधिकारी ने बताया कि घटना के कारण की जांच के लिए 10 सदस्यीय टीम को घटनास्थल भेजा गया है। उन्होंने बताया कि ऐसी सूचना है कि हादसे के समय समपार फाटक खुला था। उन्होंने कहा कि हादसे के बाद पूर्वी रेलवे के हावड़ा मंडल के अजीमगंज-कटवा खंड में ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुईं।
